ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, दामाद के साथ रोड क्रॉस करने के दौरान हुआ हादसा

KAIMUR: खबर बिहार के कैमूर जिले की है, जहां सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के कौड़ीराम गांव की है। दरअसल, यहां दमाद के साथ सड़क पार कर रहे ससुर को

बिहार: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, दामाद के साथ रोड क्रॉस करने के दौरान हुआ हादसा
First Bihar
2 मिनट

KAIMUR: खबर बिहार के कैमूर जिले की है, जहां सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के कौड़ीराम गांव की है। दरअसल, यहां दमाद के साथ सड़क पार कर रहे ससुर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना की चपेट में आने से ससुर की स्पॉट डेथ हो गई। मृतक की पहचान रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के करूप गांव के 60 साल के चंद्रदेव सिंह के रूप में की गई है। 




घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ मोहनिया थाना क्षेत्र के कौड़ीराम में अपनी बेटी के गृह प्रवेश में शामिल होने के लिए आए थे। सुबह वे अपने दामाद के साथ सड़क पार कर कर रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।




मौके पर पहुंचे एएसआई ने बताया, रोहतास जिले के चंद्र देव सिंह अपनी बेटी के गृह प्रवेश में शामिल होने के लिए मोहनिया थाना क्षेत्र के कौड़ीराम आए हुए थे। सुबह सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता