ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar News: मछली पकड़ने गए 55 वर्षीय मल्लाह की संदिग्ध मौत, ग्रामीणों ने पुलिस से की यह मांग

Bihar News: भभुआ में मछली पकड़ने गए 55 वर्षीय मोहित मल्लाह की सुवरा नदी में संदिग्ध मौत के बाद मचा बवाल। ग्रामीणों ने की जांच की मांग...

Bihar News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
1 मिनट

Bihar News: कैमूर जिले के भभुआ वार्ड नंबर 15 निवासी 55 वर्षीय मोहित मल्लाह की सुवरा नदी में डूबने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक वे मछली पकड़ने गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। जिससे उनके परिजन चिंतित हो गए।


रात भर खोजबीन के बाद भी मोहित का कोई पता नहीं चला। सुबह स्थानीय लोगों ने नदी किनारे झाड़ियों में शव फंसा देखा। सूचना मिलते ही भभुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव बाहर निकाला और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।


प्रथम दृष्टया डूबने से मौत लग रही है, लेकिन परिजन और ग्रामीणों ने संदिग्ध परिस्थितियों का हवाला देते हुए पूरी जांच की मांग की है। मृतक मोहित मल्लाह मछली पकड़कर बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार गहरे संकट में है। परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।


रिपोर्टर: रंजन