ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार : खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, कई लोग घायल

KAIMUR: खबर कैमूर की है, जहां यात्रियों से भरी एक बस खाई में पलट गई। इस दौरान कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घटना भभुआ- अधौरा पथ पर हनुमान घाटी के पास की है। बस यूपी क

बिहार : खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, कई लोग घायल
First Bihar
2 मिनट

KAIMUR: खबर कैमूर की है, जहां यात्रियों से भरी एक बस खाई में पलट गई। इस दौरान कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घटना भभुआ- अधौरा पथ पर हनुमान घाटी के पास की है। बस यूपी के रॉबर्टसगंज से कैमूर आ रही थी। बस का ब्रेक फेल होने के कारण ये हादसा हुआ है। घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, सूचना पाकर भगवानपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बस को खाई से निकलवाया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 



घटना कैमूर के भभुआ- अधौरा पथ की है। घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ उत्तरप्रदेश के रॉबर्टसगंज से कैमूर आती हुई बस का ब्रेक फेल हो गया, जिसके बाद बस अनियंत्रित हो गई और एक खाई में जा गिरी। घटना की चपेट में आए कई लोग घायलहो गए। वहीं, कई यात्रियों को मामूली चोटें आने की सूचना है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया और भगवानपुर थाने की पुलिस को सूचना दी। सभी घायल कैमूर जिले के रहने वाले हैं। 



सूचना मिलते ही भगवानपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और घायलों का हाल जाना। डॉक्टरों ने सभी घायलों को खतरे से बाहर बताया है। घटनास्थल पर जाकर पुलिस ने बस को खाई से निकलवाया। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 

टैग्स