ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar News: दशहरा में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार ई-रिक्शा और बाइक की हुई जोरदार टक्कर

Bihar News: बिहार के कैमूर में दशहरा की रात युवक की बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर में मौत हो गई। मृतक अपने ससुराल जा रहा था। हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा है, पुलिस जांच कर रही है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के लालापुर मुख्य मार्ग पर गुरुवार की रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां सामने से आ रही टोटो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने युवक को कुदरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उसे भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। 


मृतक की पहचान कुदरा शहर के अयोध्या पाल के पुत्र विकास कुमार पाल के रूप में की गई है। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि विकास की शादी मात्र 6 महीने पहले ही हुई थी। उसकी असमय मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विकास दशहरा के दिन गुरुवार की रात अपने ससुराल जा रहा था।


इसी दौरान सामने से सवारी भरकर आ रही टोटो से उसकी टक्कर हो गई। दुर्घटना में टोटो भी पलट गया था, लेकिन उसमें सवार सभी लोग टोटो को खड़ा कर वहां से भाग निकले। मृतक के चाचा परमा पाल ने बताया कि भतीजा विकास अपने ससुराल बाइक से जा रहा था, तभी हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता