ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार: भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, ससुराल जा रहे थे बाइक सवार युवक

KAIMUR: बिहार में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला कैमूर से सामने आया है, जहां एक बाइक पर सवार होकर ससुराल जा रहे तीन युवकों की भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक

बिहार: भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, ससुराल जा रहे थे बाइक सवार युवक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: बिहार में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला कैमूर से सामने आया है, जहां एक बाइक पर सवार होकर ससुराल जा रहे तीन युवकों की भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के कुरई गांव के पास की है।


तीनों युवकों की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के कटरा गांव गांव निवासी रामसेवक बिंद के 29 वर्षीय बेटे दिलीप कुमार, सदा बिंद के 19 वर्षीय बेटे फूलचंद कुमार और भला बिंद के 30 वर्षीय बेटे शशि कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दिलीप कुमार दूसरे प्रदेश में रहकर नौकरी करता था। एक दिन पहले ही वह अपने गांव कटरा आया था। 


दिलीप बच्चों के लिए कपड़ा की खरीदारी कर बाइक पर सवार होकर फूलचंद और शशि कुमार के साथ अपने ससुराल जा रहा था, तभी कुरई गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दिलीप और शशि कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि फूलचंद बिंद गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल लाया लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। उधर, एक ही गांव के तीन युवकों की मौत से इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया है वहीं मृतक के परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।