ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार: 74 मकानों पर प्रसाशन का चला बुलडोजर, विरोध करने वाले पूर्व विधायक गिरफ्तार

KAIMUR: कैमूर जिला प्रसाशन ने अतिक्रमण कर बनाए मकानों पर बड़ी कार्रवाई की है. प्रसाशन ने नुआंव प्रखंड के दरौली पोखरा पर बनाए 74 मकानों को घ्वस्त कर दिया. स्थानीय लोगों ने इसका काफी

बिहार: 74 मकानों पर प्रसाशन का चला बुलडोजर, विरोध करने वाले पूर्व विधायक गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KAIMUR: कैमूर जिला प्रसाशन ने अतिक्रमण कर बनाए मकानों पर बड़ी कार्रवाई की है. प्रसाशन ने नुआंव प्रखंड के दरौली पोखरा पर बनाए 74 मकानों को घ्वस्त कर दिया. स्थानीय लोगों ने इसका काफी विरोध किया. वहीं घर तोड़े जाने पर कई परिवार के आंखों से आंसू निकल आए. भभुआ के पूर्व विधायक रामचंद्र यादव ने प्रसाशन के कार्रवाई का विरोध किया. जिसपर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. 


बताजा या रहा है कि जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई. अंचलाधिकारी ने बताया कि कुल 74 मकानों को तोड़ने का नोटिस भेजा गया था. यह सभी मकान पोखरे के पिंड पर बना हुआ है. सभी लोगों की जांच कराई गई. कई लोगों के पास जमीन था. लेकिन कुछ लोग ऐसे थे जिनकी अपनी जमीन नहीं थी. वैसे लोगों को चिह्नित अतिक्रमण कर बनाए गये मकानों पर कार्रवाई की गई है. इन लोगों को सरकार से मिलने वाली भूमि उन्हें आवंटित की जाएगी.


वहीं, प्रसाशन की ओर से 74 मकानों को तोड़ने पर पूर्व विधायक रामचंद्र यादव इसका विरोध किया. उन्होंने प्रशासन से गुजारिश किया कि लोगों को एक हफ्ते का समय दिया जाए. लोगों को रहने के लिए ठिकाना खोजने का मौका दिया जाये. प्रशासन ने उनकी एक नहीं सुनी और उन्हें हिरासत में लेकर रामगढ़ थाने चली आई. 


मकान टूटने के बाद कई परिवार रोते-बिलखते नजर आए. इनसे बारिश के इस मौसम में सिर से छत छीन ली गई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि 100 सालों से भी ज्यादा समय से मकान बनाकर उन लोगों के परिवार रह रहे थे. कई लोगों ने बैंक से लोन लेकर मकान बनवाया था. इसके अलावा कई लोगों का उस घर के अलावा अन्य जगहों पर जमीन नहीं है. ऐसे में इन लोगों के सामने बहुत बड़ी समस्या कड़ी हो गई है. 


टैग्स