ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार: 4 महीने के बच्चे की मौत, परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर लगाया गंभीर आरोप

KAIMUR: खबर कैमूर जिले की है, जहां अस्पताल के कर्मियों की लापरवाही से मासूम की जान चली गई। घटना सदर अस्पताल भभुआ की है, जहां 4 माह के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद प

बिहार: 4 महीने के बच्चे की मौत, परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर लगाया गंभीर आरोप
First Bihar
3 मिनट

KAIMUR: खबर कैमूर जिले की है, जहां अस्पताल के कर्मियों की लापरवाही से मासूम की जान चली गई। घटना सदर अस्पताल भभुआ की है, जहां 4 माह के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बच्चे के टीकाकरण से बच्चे के शरीर में इंफेक्शन फैल गया और उसकी मौत हो गई। 




परिजनों का कहना है कि बच्चे को पहले से कोई बीमारी नहीं थी। बच्चा मोहनिया थाना क्षेत्र के दादर गांव के ओमप्रकाश सिंह का 4 माह का चाड़क्या मौर्या बताया जा रहा। परिजनों का हंगामा सुन मौके पर पहुंची भभुआ थाने की पुलिस ने परीजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और करवाई करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।




वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि बच्चे का जन्म सदर अस्पताल भभुआ में हुआ था। 29 अक्टूबर को जब टीका लगाया गया तो बच्चा स्वस्थ था। अगर टिके की वजह से कोई परेशानी होती तो 24 घंटे के अंदर बच्चे के अंदर लक्षण महसूस होना शुरू हो जाता, लेकिन वैसा कुछ नहीं हुआ। अन्य कारण से भी बच्चे की मौत हुई होगी जिसकी जांच की जा रही है।




बच्चे के पिता ने बताया कि सदर अस्पताल भभुआ में ही जुलाई माह में बच्चे का जन्म हुआ था। जन्म के बाद बच्चा स्वस्थ था उस समय भी टीका दिया गया था। बच्चा सुरक्षित था, लेकिन टीके की दूसरी डोज 29 अक्टूबर को देने की बात कही गई थी, जहां बच्चे को टीका लगाने के लिए अस्पताल लाया गया था। 29 अक्टूबर को सदर अस्पताल भभुआ के कर्मियों द्वारा बच्चे को टीके का दूसरा डोज भी लगाया गया, उस समय भी बच्चा स्वस्थ था। अचानक आज सुबह 5 बजे टिके की वजह से बच्चे के शरीर में इंफेक्शन फैल गया और बच्चे की मौत हो गई। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता