ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

भभुआ सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दो कर्मचारियों का काटा वेतन, सैलरी काटने की वजह जानिए..

KAIMUR: भभुआ सदर अस्पताल में डीएम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान काम में लापरवाही बरतने वाले दो कर्मचारियों का वेतन काटने का आदेश दिया। बताया जाता है कि सदर अस्पताल की कुव्यवस्था क

भभुआ सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दो कर्मचारियों का काटा वेतन, सैलरी काटने की वजह जानिए..
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KAIMUR: भभुआ सदर अस्पताल में डीएम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान काम में लापरवाही बरतने वाले दो कर्मचारियों का वेतन काटने का आदेश दिया। बताया जाता है कि सदर अस्पताल की कुव्यवस्था की शिकायत लगातार कैमूर जिलाधिकारी सावन कुमार को मिल रही थी। लगातार मिल रही शिकायत को देखते हुए डीएम औचक निरीक्षण के लिए निकले। 


भभुआ सदर अस्पताल में डीएम के औचक निरीक्षण की सूचना मिलते ही कई लेट लतीफ कर्मी भागे भागे ड्यूटी पर पहुंचे। डीएम ने ओपी काउंटर, पर्ची काउंटर और इमरजेंसी रूम का निरीक्षण कर अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिये। डीएम ने जब पूरे अस्पताल को सीसीटीवी में खंगाला तो देखा कि पर्ची काउंटर के कर्मी आधा घंटे लेट अपनी ड्यूटी पर पहुंचे थे। 


सुबह 8 बजे ऑफिस आने का समय निर्धारित है जबकि ये 8.30 में अस्पताल पहुंचे थे। डीएम ने लेट से आने वाले कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। इस दौरान कैमूर सिविल सर्जन मीना कुमारी, डीपीएम ऋषिकेश जायसवाल सहित स्वास्थ्य विभाग के कई पदाधिकारी मौजूद थे। 


अस्पताल के औचक निरीक्षण के बाद डीएम ने कहा कि डॉक्टर एक ही कक्ष में बैठकर मरीज को देखते हैं जो कि बिल्कुल गलत बात है। इसी की जांच को लेकर भभुआ सदर अस्पताल का आज औचक निरीक्षण किया गया है। डॉक्टरों से यह अपील की गयी है कि वे एक ही कमरे में ना बैठे बल्कि अपने-अपने चैंबर में ही बैठे। जिससे मरीजों को देखने में सहूलियत होगी। 


कैमूर जिलाधिकारी सावन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया सूचना मिल रही थी सभी चिकित्सक एक ही कक्ष में बैठकर मरीज को देखते हैं जो की गलत है । इसी की जांच को लेकर सदर अस्पताल भभूआ का आज औचक निरीक्षण किया गया है। जहां चिकित्सकों से मिलकर आग्रह किया गया है कि वह एक ही कमरे में ना बैठकर अपने अलग-अलग चेंबर में बैठे। जिससे कि मरीजों को देखने में सहूलियत हो सके। इसके साथ-साथ कर्मियों को समय पर ड्यूटी आने की बात उन्होंने कही। 


उन्होंने बताया कि पर्ची काटने का समय सुबह 8 बजे से है लेकिन सीसीटीवी को जब खंगाला गया तब पता चला कि यहां तैनात कर्मी आधा घंटा लेट आते हैं और 8.30 के बाद ही पर्चा काटा जाता है। DM ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पर्ची काउंटर के महिला कर्मी सहित कुल दो कर्मचारियों का वेतन काट दिया है। भविष्य में ऐसी लापरवाही ना हो यह निर्देश दिया है। डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार करने को लेकर यदि उन्हें लगातार निरीक्षण करना पड़ा तो वो करेंगे। 

भभुआ सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दो कर्मचारियों का काटा वेतन, सैलरी काटने की वजह जानिए..

भभुआ सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दो कर्मचारियों का काटा वेतन, सैलरी काटने की वजह जानिए..


भभुआ सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दो कर्मचारियों का काटा वेतन, सैलरी काटने की वजह जानिए..भभुआ सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दो कर्मचारियों का काटा वेतन, सैलरी काटने की वजह जानिए..

टैग्स