ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

जहरीली शराब पीने से 3 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर, SP-DM समेत पूरे महकमे की उड़ी नींद

KAIMUR : इस वक्त एक बड़ी खबर कैमूर जिले से सामने आ रही है. जहरीली शराब पीने से 3 लोगों की मौत हो गई है. इनके अलावा 2 अन्य लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है. इस घटना के बाद प्र

जहरीली शराब पीने से 3 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर, SP-DM समेत पूरे महकमे की उड़ी नींद
First Bihar
2 मिनट

KAIMUR : इस वक्त एक बड़ी खबर कैमूर जिले से सामने आ रही है. जहरीली शराब पीने से 3 लोगों की मौत हो गई है. इनके अलावा 2 अन्य लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है. इस घटना के बाद प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं.


घटना कैमूर जिले के भभुआ थाना इलाके की है, जहां जिला मुख्यालय से महज 3 से 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कुडासन गांव में जहरीली शराब पीने से 3 लोगों की मौत हो गई है. इनके अलावा 2 अन्य लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.


हॉस्पिटल में भर्ती धर्मेंद्र कहार ने बताया कि उसका मिजाज एकदम सुस्त हो गया है. उसने बताया कि वह कुछ लोगों के साथ दारू पिया, जिसके बाद सबकी तबीयत अचानक ख़राब हो गई. उसने बताया कि मुन्ना मुसहर के यहां से इनलोगों ने शराब ली थी. इसने आगे बताया कि लालू बिंद और रामके सिंह कहार की मौत हुई है.


जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत होने के बाद डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे हैं. एसडीएम और डीएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बिक रहे शराब को पीने से तीनों की मौत हुई है. दो लोगों को रेफर करने की बात सामने आ रही है.


भभुआ की डीएसपी सुनीता कुमारी ने बताया कि 3 लोगों की मौत हुई है. उसी के बारे में पड़ताल किया जा रहा है. कुछ लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की भी बात सामने आई है. उसकी जांच की जा रही है. मुखिया जनशंकर बिहारी ने बताया कि शराब पीने से तीन लोगों की मौत हुई है. दो-तीन लोग सीरियस बताये जा रहे हैं. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता