ब्रेकिंग
बिहार के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: चूहों पर कैंसर का इलाज सफल, इंसानों का इलाज भी होगा संभव?✦गंगा में अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार को 12 हफ्ते की मोहलत; यूपी समेत कई राज्यों को निर्देश✦दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की हत्या, गमछे से गला घोंटकर ले ली जान; दो आरोपी गिरफ्तार✦बिहार में एक और मेडिकल कॉलेज का रास्ता साफ... 20 एकड़ जमीन उपलब्ध, जानिए कहां होगा निर्माण✦Bihar News: विधानसभा कमेटी 'सभापति' का जेल भ्रमण विवादों में घिरा ! पीड़ित परिवार ने हत्यारोपी रिश्तेदार से मिलने का लगाया आरोप, स्पीकर से लगाई न्याय की गुहार✦बिहार के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: चूहों पर कैंसर का इलाज सफल, इंसानों का इलाज भी होगा संभव?✦गंगा में अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार को 12 हफ्ते की मोहलत; यूपी समेत कई राज्यों को निर्देश✦दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की हत्या, गमछे से गला घोंटकर ले ली जान; दो आरोपी गिरफ्तार✦बिहार में एक और मेडिकल कॉलेज का रास्ता साफ... 20 एकड़ जमीन उपलब्ध, जानिए कहां होगा निर्माण✦Bihar News: विधानसभा कमेटी 'सभापति' का जेल भ्रमण विवादों में घिरा ! पीड़ित परिवार ने हत्यारोपी रिश्तेदार से मिलने का लगाया आरोप, स्पीकर से लगाई न्याय की गुहार

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: काम से लौट रहे मजदूरों को डंपर ने रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Bihar Road Accident: कैमूर में तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने सड़क किनारे लौट रहे तीन मजदूरों को टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद गांव में मातम...

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: काम से लौट रहे मजदूरों को डंपर ने रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के कैमूर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. जहां काम खत्म कर घर लौट रहे तीन मजदूरों को तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने टक्कर मार दी. इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है.


यह हादसा भभुआ के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अवसान के पास हुआ. बताया जा रहा है कि पहड़िया पंचायत के डिहा गांव के रहने वाले तीन मजदूर मोकरी में काम करने के बाद देर शाम करीब साढ़े सात बजे साइकिल से अपने घर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात डंपर ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी.


टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों मजदूर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ देर के लिए बेहोश हो गए. हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से सभी घायलों को उनके घर पहुंचाया गया. इसके बाद परिजनों ने देर रात उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ में भर्ती कराया.


डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया. लेकिन वाराणसी ले जाने के दौरान रास्ते में ही एक मजदूर की मौत हो गई. मृतक की पहचान डिहा गांव निवासी जवाहर राम के  पुत्र मुकेश राम के रूप में हुई है.


ग्रामीणों के अनुसार, मुकेश राम मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे. उनकी अचानक मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी शोक का माहौल है.


पंचायत प्रतिनिधि विनय कुमार बिंद ने बताया कि हादसे में घायल दोनों मजदूरों का इलाज चल रहा है. घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से अज्ञात डंपर चालक की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है.