ब्रेकिंग
SIR के खिलाफ पटना में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, तेजस्वी यादव- मीसा भारती समेत तीन नेता डिटेन✦सड़क पर तड़पता रहा घायल... घंटों तक नहीं पहुंची एंबुलेंस, आखिरकार पुलिस जीप से अस्पताल पहुंचाया✦दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका, 300 ग्राम सोना और 4 किलो चांदी लूटकर फरार हुए बदमाश✦ बैरिकेडिंग पर चढ़े तेजस्वी, बेहोश हुए माले के पूर्व विधायक: पटना में SIR-CEC के खिलाफ महागठबंधन का लोकभवन मार्च, पुलिस से धक्का-मुक्की✦'कितनी भी बैरिकेडिंग लगा दो...' लोकभवन मार्च रोकने पर तेजस्वी का सरकार पर बड़ा हमला,बोले - 'हम रुकने और झुकने वाले नहीं'✦SIR के खिलाफ पटना में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, तेजस्वी यादव- मीसा भारती समेत तीन नेता डिटेन✦सड़क पर तड़पता रहा घायल... घंटों तक नहीं पहुंची एंबुलेंस, आखिरकार पुलिस जीप से अस्पताल पहुंचाया✦दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका, 300 ग्राम सोना और 4 किलो चांदी लूटकर फरार हुए बदमाश✦ बैरिकेडिंग पर चढ़े तेजस्वी, बेहोश हुए माले के पूर्व विधायक: पटना में SIR-CEC के खिलाफ महागठबंधन का लोकभवन मार्च, पुलिस से धक्का-मुक्की✦'कितनी भी बैरिकेडिंग लगा दो...' लोकभवन मार्च रोकने पर तेजस्वी का सरकार पर बड़ा हमला,बोले - 'हम रुकने और झुकने वाले नहीं'

कड़ी होगी बिहार विधानसभा की सुरक्षा, 500 से ज्यादा लगेंगे CCTV कैमरे, 25 फरवरी से बजट सत्र

PATNA : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 25 फरवरी से 31 मार्च तक चलेगा. उससे पहले आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है. इधर, बिहार विधानसभा की सुरक्षा को लेकर भी तैयारी चल चल रही है. इसके लिए ब

कड़ी होगी बिहार विधानसभा की सुरक्षा, 500 से ज्यादा लगेंगे CCTV कैमरे, 25 फरवरी से बजट सत्र
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 25 फरवरी से 31 मार्च तक चलेगा. उससे पहले आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है. इधर, बिहार विधानसभा की सुरक्षा को लेकर भी तैयारी चल चल रही है. इसके लिए बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को तलब किया है. पूरे बिहार विधानसभा के अंदर बाहर 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. 


बिहार विधानसभा के अध्यक्ष ने सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने को लेकर प्रशासन का पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक निर्देश दिए हैं. जल्दी पूरे बिहार विधानसभा में 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. बिहार विधानसभा के अंदर बाहर अब पूरी तरह से तीसरी आंख की नजर रहेगी. 


अधिकारियों के साथ बैठक के बाद बिहार विधानसभा के अध्यक्ष ने निर्देश दिया है और अधिकारियों ने बिहार विधानसभा का दौरा कर सीसीटीवी फुटेज लगाए जाने वाले जगह को चिन्हित भी कर लिया है. बिहार विधानसभा में कहां-कहां सीसीटीवी फुटेज लगेंगे सारी जगहों को चिन्हित कर लिया गया है. इस बार बिहार विधासभा की सुरक्षा कड़ी होगी.


बता दें कि केंद्र के बाद अब राज्यों ने भी बजट की तैयारी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में बिहार विधानमंडल का बजट सत्र के लिए तारीखों की घोषणा भी कर दी गई है. बिहार विधानसभा का बजट सत्र 25 फरवरी से शुरू हो रहा है, जो 31 मार्च तक चलेगा. 24 फरवरी को राज्यपाल फागू चौहान के सेंट्रल हॉल में बजट को लेकर संबोधन होगा, जिसमें दोनों सदनों के सदस्य मौजूद रहेंगे. 28 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट सदन में पेश होगा.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASMEET SINHA

FirstBihar संवाददाता