ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: नवल किशोर यादव पटना शिक्षक सीट से छठी बार मैदान में, BJP अध्यक्ष ने दिया उम्मीदवारी का प्रपत्र..5 तारीख को करेंगे नामांकन ✦पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये महंगा, इस तेल कंपनी ने बढ़ाए दाम; जेब पर पड़ेगा कितना असर?✦बिहार में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ पर टिका सरकारी स्कूल: बेंच-डेस्क के सहारे छत का पिलर, जर्जर भवन में 191 बच्चों की जान जोखिम में✦दवा फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत; दर्जनभर गंभीर रूप से घायल✦नीरज कुमार पहुंचे नीतीश के दरबार, अनंत सिंह के मोर्चा खोलने के बीच जारी की तस्वीर; क्या हुई ‘बड़ी बात’?✦Bihar MLC Election: नवल किशोर यादव पटना शिक्षक सीट से छठी बार मैदान में, BJP अध्यक्ष ने दिया उम्मीदवारी का प्रपत्र..5 तारीख को करेंगे नामांकन ✦पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये महंगा, इस तेल कंपनी ने बढ़ाए दाम; जेब पर पड़ेगा कितना असर?✦बिहार में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ पर टिका सरकारी स्कूल: बेंच-डेस्क के सहारे छत का पिलर, जर्जर भवन में 191 बच्चों की जान जोखिम में✦दवा फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत; दर्जनभर गंभीर रूप से घायल✦नीरज कुमार पहुंचे नीतीश के दरबार, अनंत सिंह के मोर्चा खोलने के बीच जारी की तस्वीर; क्या हुई ‘बड़ी बात’?

कार्यकाल खत्म हुआ तो निवर्तमान पार्षद को आई विकास की याद, टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज ड्रामा

BUXAR: कार्यकाल खत्म हुआ तो निवर्तमान वार्ड पार्षद को अपने क्षेत्र के विकास की याद आ गई, जिसके लिए वे आत्महत्या पर उतर आए। बक्सर जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां जन

कार्यकाल खत्म हुआ तो निवर्तमान पार्षद को आई विकास की याद, टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज ड्रामा
First Bihar
2 मिनट

BUXAR: कार्यकाल खत्म हुआ तो निवर्तमान वार्ड पार्षद को अपने क्षेत्र के विकास की याद आ गई, जिसके लिए वे आत्महत्या पर उतर आए। बक्सर जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां जन समस्याओं का निदान नहीं होने के कारण नाराज़ निवर्तमान वार्ड पार्षद मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या की कोशिश करने लगे। हैरत की बात तो ये है कि घटनाक्रम के आधे घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई और लोग उनसे सुसाइड का कारण पूछ रहे थे।


बक्सर के वार्ड नंबर 20 के पूर्व वार्ड पार्षद रंजीत श्रीवास्तव का घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चला। वे टावर पर चढ़कर नीच कूद जाने की बात कर रहे थे। इस दौरान नीचे से लोग उनसे बार-बार एक ही सवाल दोहरा रहे थे कि 'क्या हुआ, आत्महत्या क्यों कर रहे हैं?' वे लगातार एक ही बात दोहरा रहे थे कि जन समस्याओं का निदान नहीं होने के कारण वे नाराज़ हैं और इसीलिए वे आत्महत्या करना चाहते हैं। 


रंजीत श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने जन समस्या को लेकर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से भी कई बार गुहार लगाई है, इसका अब तक कोई सामाधान नहीं हो पाया है। अब उनका कहना है कि वे काफी परेशान हो चुके हैं और आत्महत्या करना चाहते हैं। 

टैग्स