ब्रेकिंग
बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦निगरानी की गिरफ्त में आई महिला हेल्पलाइन की भ्रष्ट अधिकारी, 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार✦हम कभी हारवे ना किये हैं: जन सुराज के प्रत्याशी को जिताने का अनंत सिंह ने किया दावा, कहा..ई चुनाव भी हमही जीतेंगे✦1 अक्टूबर से बिहार में बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम... आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, जानें क्या-क्या बदलेगा✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦निगरानी की गिरफ्त में आई महिला हेल्पलाइन की भ्रष्ट अधिकारी, 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार✦हम कभी हारवे ना किये हैं: जन सुराज के प्रत्याशी को जिताने का अनंत सिंह ने किया दावा, कहा..ई चुनाव भी हमही जीतेंगे✦1 अक्टूबर से बिहार में बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम... आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, जानें क्या-क्या बदलेगा

केके पाठक ने जारी किया नया आदेश : अब हर महीने शिक्षा विभाग के पास भेजनी होगी डिग्री कॉलेजों की हाजिरी

PATNA : शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक लगातार नए-नए आदेश जारी करते रहते हैं। अब केके पाठक ने आदेश जारी कर दिया है कि राज्य के सभी विश्वविद्यालयों और अंगीभूत डिग्री क

 केके पाठक ने जारी किया नया आदेश : अब हर महीने शिक्षा विभाग के पास भेजनी होगी डिग्री कॉलेजों की हाजिरी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक लगातार नए-नए आदेश जारी करते रहते हैं। अब केके पाठक ने आदेश जारी कर दिया है कि राज्य के सभी विश्वविद्यालयों और अंगीभूत डिग्री कॉलेजों की हाजिरी की रिपोर्ट हर माह शिक्षा विभाग के पास भेजी जाएगी। इसी आधार पर विभाग की ओर से सीधे विश्वविद्यालयों-कॉलेजों के शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के खाते में वेतन का भुगतान किया जाएगा। 


वहीं, इस नयी व्यवस्था को लागू करने के लिए विभाग की ओर से हर विश्वविद्यालय और कॉलेज के प्राचार्यों को 25 और 27 मई को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मालूम हो कि पूर्व से चली आ रही व्यवस्था के तहत शिक्षा विभाग सभी विश्वविद्यालयों को अनुदान राशि भेजता है। इसके बाद विश्वविद्यालय की ओर से अपने और उनके अधीनस्थ कॉलेज के शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के खाते में वेतन राशि का भुगतान किया जाता है। अब इस व्यवस्था को विभाग ने बदलने का निर्णय लिया है।


विभाग ने एक नया पोर्टल भी बनाया है, जिसके माध्यम से सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से हर माह की हाजिरी विवरणी विभाग को प्राप्त होगी। पोर्टल का उपयोग किस तरह से करना है, कौन-कौन सी जानकारी देनी है, इस तरह की जानकारी के लिए विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों और कॉलेज के प्राचार्यों को विभाग में बुलाया गया है।


बताते चलें कि विश्वविद्यालयों और उसके अधीन कॉलेजों को वेतन भुगतान का माध्यम विभिन्न राज्यों में अलग-अलग है। झारखंड में राज्य सरकार संबंधित विश्वविद्यालयों को राशि देती है। इसके बाद विश्वविद्यालय के माध्यम से शिक्षकों-कर्मियों के खाते में वेतन राशि का भुगतान किया जाता है। वहीं, उत्तर प्रदेश में शिक्षा विभाग के उच्च शिक्षा निदेशक के माध्यम में विश्वविद्यालयों-कॉलेजों के शिक्षकों और कर्मियों के खाते में सीधे वेतन भुगतान होता है।