ब्रेकिंग
वैशाली के महुआ में भूमि विवाद को लेकर 10 राउंड फायरिंग, महिला समेत दो घायल✦बिहार में मकान बनाने के नियम बदले, 12 फीट चौड़ी सड़क अनिवार्य, ऊंची इमारतों को मिलेगी छूट✦25 नवंबर को होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, बहू के लिए ससुर ने बनवाया नया मकान✦मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी✦वैशाली के महुआ में भूमि विवाद को लेकर 10 राउंड फायरिंग, महिला समेत दो घायल✦बिहार में मकान बनाने के नियम बदले, 12 फीट चौड़ी सड़क अनिवार्य, ऊंची इमारतों को मिलेगी छूट✦25 नवंबर को होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, बहू के लिए ससुर ने बनवाया नया मकान✦मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी

पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क

JP Ganga Path: पटना में JP गंगा पथ का विस्तार का काम शुरू हो गया है. दीघा से कोईलवर 36 किमी लंबी फोरलेन सड़क बनने के बाद 1.5 घंटे का सफर घटकर 30 मिनट हो जाएगा.

JP Ganga Path
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JP Ganga Path: पटना में JP गंगा पथ का विस्तार कार्य शुरू हो गया है। दीघा से कोईलवर तक 36 किमी लंबी फोरलेन सड़क बनेगी, जिससे अब डेढ़ घंटे का सफर सिर्फ 30 मिनट में तय किया जा सकेगा। इस परियोजना का निर्माण हैदराबाद की कंपनी विश्व समुद्रा कर रही है।


32 किमी तक सड़क निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पथ निर्माण विभाग के अनुसार, यह सड़क 18 किमी एलिवेटेड और शेष 18 किमी मिट्टी के बांध पर एटग्रेड होगी। इस परियोजना की कुल लागत 65 सौ करोड़ रुपए है। हाइब्रिड एनवीटी मॉडल के अनुसार निर्माण होगा, जो इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बिहार की पहली सड़क परियोजना बनाता है।


JP गंगा पथ दीघा जेपी सेतु से शुरू होकर शेरपुर-बिहटा मार्ग के जरिए कोईलवर के नए पुल से जुड़ेगा। यह शेरपुर-दिघवारा छह लेन पुल से कनेक्ट होकर सारण और वैशाली की कनेक्टिविटी को आसान बनाएगा। इसके निर्माण से पटना शहर के अंदर जाम की समस्या काफी हद तक कम होगी। दानापुर और शाहपुर से सड़क जुड़ने के बाद बक्सर-आरा जाने वालों के लिए भी यह एक सुगम मार्ग बन जाएगा।


वर्तमान में लोग पटना से कोईलवर दानापुर पुराना एनएच, मनेर या खगौल-दानापुर रोड के जरिए बिहटा होते हुए जाते हैं, जिन मार्गों पर जाम की समस्या आम है। इस नई सड़क के बनने से लोग सीधे दीघा से कोईलवर बिना किसी जाम के केवल 30 मिनट में पहुंच पाएंगे। हाइब्रिड एनवीटी मॉडल पर इस परियोजना को चार साल में पूरा करने का लक्ष्य है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता