ब्रेकिंग
निगरानी की गिरफ्त में आया DTO ऑफिस का घूसखोर क्लर्क, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबिहार में विजिलेंस का ट्रिपल एक्शन, DTO बड़ा बाबू, दारोगा और जेई रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार...‘भीख नहीं मांग रहे, क्रेडिट के अनुरूप बिहार को पैसा दो’, लालू यादव ने पुराना वीडियो शेयर कर केंद्र सरकार पर बोला हमलाज्वेलरी शॉप लूटने पहुंचे बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली, ग्रामीणों ने दो लुटेरों को पकड़कर पीटाबक्सर के प्रधान डाकघर में CBI की रेड, तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछनिगरानी की गिरफ्त में आया DTO ऑफिस का घूसखोर क्लर्क, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबिहार में विजिलेंस का ट्रिपल एक्शन, DTO बड़ा बाबू, दारोगा और जेई रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार...‘भीख नहीं मांग रहे, क्रेडिट के अनुरूप बिहार को पैसा दो’, लालू यादव ने पुराना वीडियो शेयर कर केंद्र सरकार पर बोला हमलाज्वेलरी शॉप लूटने पहुंचे बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली, ग्रामीणों ने दो लुटेरों को पकड़कर पीटाबक्सर के प्रधान डाकघर में CBI की रेड, तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम आज से फिर होगा शुरू, वैक्सीन लेने वालों को ही मिलेगी एंट्री

PATNA : जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम आज से यानि सोमवार से फिर शुरू होगा. यह महीने का दूसरा सोमवार है, इसलिए इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, पिछड़ा अतिपिछड़ा, समाज कल्याण सहित अ

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम आज से फिर होगा शुरू, वैक्सीन लेने वालों को ही मिलेगी एंट्री
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम आज से यानि सोमवार से फिर शुरू होगा. यह महीने का दूसरा सोमवार है, इसलिए इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, पिछड़ा अतिपिछड़ा, समाज कल्याण सहित अन्य विभागों की शिकायतें सुनी जायेंगी. पहले की तरह कोरोना टीका के दोनों डोज प्राप्त लोगों को ही प्रवेश दिया जायेगा. 


जहां चार जनवरी को कोरोना के कारण समाज सुधार अभियान और जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम को स्थगित करने का फैसला लिया गया था. गौरतलब है कि बिहार में कोरोना की तीसरी लहर के दौरान तीन जनवरी को जनता दरबार में आए फरियादियों की एंटीजन टेस्ट की गई थी. तब आधा दर्जन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इसके अतिरिक्त भोजन तैयार करने वाले कर्मी और तीन सुरक्षाकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव निकले थे. जिसके बाद से जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था.


बता दें जनता दरबार में मुख्‍यमंत्री से मिलने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है. इसके लिए अपने शिकायत के साथ आधार नंबर, मोबाइल नंबर का डिटेल देना जरूरी है. इसके बाद ऑनलाइन पोर्टल पर निबंधन के बाद CM सचिवालय से जिनको अपॉइंटमेंट मिलता है वे ही मुख्‍यमंत्री से मिल सकते हैं.

टैग्स