ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से महिला की मौत, परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

SAHARSA : बिहार के ग्रामीणों इलाकों में अभी भी लोग बिना किसी डिग्री लिए इलाज कर रहे 'डॉक्टर साहब' पर निर्भर रहते हैं। इसकी वजह से कई बार लोगों की अपमी जान से हाथ धोना पड़ता

झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से महिला की मौत, परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAHARSA : बिहार के ग्रामीणों इलाकों में अभी भी लोग बिना किसी डिग्री लिए इलाज कर रहे 'डॉक्टर साहब' पर निर्भर रहते हैं। इसकी वजह से कई बार लोगों की अपमी जान से हाथ धोना पड़ता है। हालांकि, इसके रोकथाम को लेकर सरकार पहल तो कर रही है। लेकिन, यह चीज़ें पूरी तरह से सफल नहीं हो पाया है। इस वजह से लोगों को कठनाई उठानी पड़ रही है। ऐसे में अब एक ताजा मामला सहरसा से सामने आया है। जहां झोलाछाप डॉक्टर की वजह से एक महिला की मौत हो गई। 


जानकारी के मुताबिक, सहरसा के बरियाही बाजार में एक महिला की तबियत अचानक से खराब हो गई। उसके बाद वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या सदर अस्पताल न जाकर पास के ही एक दवा दूकान में बिना डिग्री लिए लोगों की इलाज करने वाले दवा दुकान में बने क्लिनिक में चली गई। जहां से इस महिला को कुछ दवाई दी गई। लेकिन, इस दवा के सेवन के साथ ही महिला की तबियत ठीक होने के वजाय और अधिक बिगड़ने लगी। उसके बाद इस बात की जानकारी महिला के परिजनों को लगी। 


वहीं, जब महिला के अधिक बीमार होने की जानकारी परिजनों को मिली तो उनलोगों ने महिला को इलाज के लिए बरियाही अस्पताल लेकर आए। लेकिन,यहां  प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया। 


उधर, घटना को लेकर मृतक महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी  तबियत खराब होने के बाद दवा दुकान गई थी। जहाँ उसे इंजेक्शन लगा दिया गया। इससे उसकी तबियत ज्यादा खराब हो गई। उसके बाद उसे बरियाही अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।  महिला की मौत के बाद आक्रोशित परिजन द्वारा बरियाही बाजार में सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। दुकानदार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता