ब्रेकिंग
पटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

प्रसव के दौरान महिला की मौत: गुस्साए परिजनों ने किया सड़क जाम, डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप

जहानाबाद में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर निजी क्लीनिक और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के बारा पिंजौरा निवासी 27 वर्षीय रेशमा प्रवीण की प्रसव के दौरान मौत हो गयी। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल मोड़ के पास शव के साथ जमकर हंगामा मचाया। परिजनों ने महिला को प्रसव के लिए लाल मंदिर स्थित जीवन ज्योति क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। प्रसव के दौरान महिला की स्थिति बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि नवजात शिशु पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है।


महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। बड़ी संख्या में लोग क्लीनिक के बाहर पहुंच गए और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि क्लीनिक प्रबंधन और चिकित्सकों की लापरवाही के कारण रेशमा प्रवीण की जान गई है। उनका कहना था कि समय पर उचित इलाज किया जाता तब महिला की जान बचाई जा सकती थी। 


आक्रोशित लोगों ने क्लीनिक के बाहर न्याय और मुआवजे की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ लोगों ने क्लीनिक में तोड़फोड़ भी की। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद क्लीनिक के डॉक्टर, स्टाफ और प्रबंधन के लोग क्लीनिक बंद कर मौके से फरार हो गए।

सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने परिजनों को निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। परिजन शव को सड़क पर रखकर मुआवजा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए थे। मामले को लेकर क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।प्रसव के दौरान महिला की मौत: गुस्साए परिजनों ने किया सड़क जाम, डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोपप्रसव के दौरान महिला की मौत: गुस्साए परिजनों ने किया सड़क जाम, डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोपप्रसव के दौरान महिला की मौत: गुस्साए परिजनों ने किया सड़क जाम, डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता