ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

शादी की खुशी मातम में बदली: बिहार में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत

Bihar News: जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र के सुजातपुर गांव में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग से 10 वर्षीय बच्चे रोशन कुमार की गोली लगने से मौत हो गई। घटना से गांव में मातम छा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के सुजातपुर गांव में आयोजित एक तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना में 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


जानकारी के अनुसार, गांव में कृष्ण यादव के पुत्र का तिलक समारोह चल रहा था, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाच-गाने का आयोजन भी किया गया था। मृतक रोशन कुमार अन्य बच्चों और ग्रामीणों के साथ कार्यक्रम देख रहा था। इसी दौरान निकी उर्फ रविशंकर कुमार नामक युवक हाथ में पिस्तौल लेकर स्टेज पर चढ़ा और फायर किया, लेकिन पहली गोली नहीं चली।


बताया जाता है कि इसके बाद वह पिस्तौल को दोबारा लोड करने या ठीक करने का प्रयास कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई और सीधे 10 वर्षीय रोशन कुमार के सिर में जा लगी। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


परिजन और ग्रामीण गंभीर रूप से घायल बच्चे को तुरंत घोसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही घोसी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


पुलिस द्वारा घटना में इस्तेमाल हथियार और आरोपी की भूमिका की जांच की जा रही है। वहीं, मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि अवैध हथियार के लापरवाह प्रदर्शन के कारण उनके बच्चे की जान गई। उन्होंने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।


इस दर्दनाक घटना के बाद सुजातपुर गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने भी मांग की है कि शादी और तिलक जैसे समारोहों में हथियारों के प्रदर्शन पर सख्त रोक लगाई जाए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता