ब्रेकिंग
हाजीपुर में शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर मांगे 5 लाख रुपये✦JDU विधायक शालिनी मिश्रा के करीबी पर युवक को अगवा कर पीटने का आरोप, मारपीट का VIDEO वायरल✦‘गद्दारों को कर्मों की सजा मिल रही है’, JDU से निकाले जाने पर अनंत सिंह-नीलम देवी पर RJD का तीखा तंज✦साफ दिल के आदमी हैं, चक्रव्यूह में फंस गए: अनंत सिंह के निष्कासन पर बोले ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू✦बिहार में मिड-डे मील योजना पर सरकार सख्त, 30 जिलों के अधिकारियों से मांगा गया जवाब✦हाजीपुर में शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर मांगे 5 लाख रुपये✦JDU विधायक शालिनी मिश्रा के करीबी पर युवक को अगवा कर पीटने का आरोप, मारपीट का VIDEO वायरल✦‘गद्दारों को कर्मों की सजा मिल रही है’, JDU से निकाले जाने पर अनंत सिंह-नीलम देवी पर RJD का तीखा तंज✦साफ दिल के आदमी हैं, चक्रव्यूह में फंस गए: अनंत सिंह के निष्कासन पर बोले ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू✦बिहार में मिड-डे मील योजना पर सरकार सख्त, 30 जिलों के अधिकारियों से मांगा गया जवाब

जहानाबाद एसपी ने की बड़ी कार्रवाई, 2 ASI और 14 जेल कांस्टेबल को किया सस्पेंड

JEHANABAD : इस वक़्त की बड़ी खबर जहानाबाद जिले से सामने आ रही है जहां एसपी मीनू कुमारी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में टेहटा ओपी के एएसआई और कल्पा ओपी

जहानाबाद एसपी ने की बड़ी कार्रवाई, 2 ASI और 14 जेल कांस्टेबल को किया सस्पेंड
First Bihar
2 मिनट

JEHANABAD : इस वक़्त की बड़ी खबर जहानाबाद जिले से सामने आ रही है जहां एसपी मीनू कुमारी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में टेहटा ओपी के एएसआई और कल्पा ओपी के एएसआई को सस्पेंड कर दिया है. इसके अलावा उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया है. गौरतलब है कि बीते दिनों विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए नीतीश कुमार ने बैठक की थी तब से ही विभिन्न जिलों की पुलिस काफी सक्रिय हो गई है. 


वहीं निलंबन मामले पर एसपी मीनू कुमारी ने बताया कि जिले में दो दिवसीय विशेष जांच अभियान चलाया गया था. अभियान के तहत वरीय पुलिस अधिकारी एएसपी मुख्यालय हरि शंकर और एसडीपीओ अशोक कुमार पांडेय ने जिले के टेहटा, कल्पा और कड़ौना ओपी के इलाके में रात में औचक निरीक्षण किया जिसमें टेहटा ओपी के एएसआई और कल्पा ओपी के एएसआई की लापरवाही सामने आई थी. जिसके बाद उनपर कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया. साथ ही उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया है. 


एसपी बताया कि रात्रि गश्ती निरीक्षण में मात्र एक होमगार्ड लालबाबू प्रसाद संतरी ड्यूटी पर मुस्तैद थे. अन्य  पुलिसकर्मी सोए हुए थे. संवेदनशील इलाका कहे जाने वाले कल्पा ओपी क्षेत्र में रात्रि गश्ती नाम की चीज नहीं पाई गई. एसपी ने बताया कि रात में ड्यूटी के प्रति पूरी तरह मुस्तैद रहने वाले कल्पा ओपी के होमगार्ड लाल बाबू प्रसाद को पुरस्कृत किया जाएगा. 


इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि काको स्थित मंडल कारा में औचक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए पांच महिला आरक्षी समेत 12 कांस्टेबल को भी निलंबित किया गया है. उन्होंने बताया कि कड़ौना ओपी के प्रभारी समेत वहां संतरी ड्यूटी पर महिला और पुरुष होमगार्ड एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी सक्रिय थे जिन्हें पुरस्कृत किया जाएगा. 

टैग्स