ब्रेकिंग
सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला, बिहार में 5 प्राइवेट यूनिवर्सिटी की होगी स्थापना.. मिली स्वीकृतिबिहार में भूमि सुधार अभियान की तैयारी: भूमिहीनों को मिलेगा प्लॉट, खासमहल की जमीन होगी फ्रीहोल्डफरार IAS संजीव हंस, रिशुश्री समेत सात के खिलाफ निगरानी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल, SVU की जांच में मिले पुख्ता प्रमाण‘भरत तिवारी को न्याय नहीं मिला तो देशभर में..’, महापंचायत में पहुंचे करणी सेना प्रमुख ने सरकार को चेतायामोबाइल टावर पर चढ़ा BSC नर्सिंग का छात्र, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामासम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला, बिहार में 5 प्राइवेट यूनिवर्सिटी की होगी स्थापना.. मिली स्वीकृतिबिहार में भूमि सुधार अभियान की तैयारी: भूमिहीनों को मिलेगा प्लॉट, खासमहल की जमीन होगी फ्रीहोल्डफरार IAS संजीव हंस, रिशुश्री समेत सात के खिलाफ निगरानी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल, SVU की जांच में मिले पुख्ता प्रमाण‘भरत तिवारी को न्याय नहीं मिला तो देशभर में..’, महापंचायत में पहुंचे करणी सेना प्रमुख ने सरकार को चेतायामोबाइल टावर पर चढ़ा BSC नर्सिंग का छात्र, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

बिहार में शिक्षा के मंदिर में ‘मछली पार्टी’, हेडमास्टर समेत शिक्षकों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल

Bihar News: जहानाबाद के ज्ञान भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय नेहालपुर में हेडमास्टर और शिक्षकों द्वारा स्कूल परिसर में मछली पार्टी करने की तस्वीर सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। अभिभावकों ने मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

Bihar News
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के जहानाबाद जिले के ज्ञान भारती उच्च माध्यमिक (+2) विद्यालय, नेहालपुर एक बार फिर विवादों में आ गया है। विद्यालय परिसर के कार्यालय में मांस-मछली बनाकर पार्टी करने और शिक्षकों द्वारा सामूहिक भोज करने की तस्वीर सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि वायरल हो रही तस्वीर की सत्यता की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है।


बताया जा रहा है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक जियाउल हक समेत करीब पांच शिक्षक स्कूल परिसर में मछली बनाकर कार्यालय में एक साथ भोजन करते दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में नाराजगी देखी जा रही है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस विद्यालय में बच्चों को शिक्षा और संस्कार दिए जाने चाहिए, वहां स्कूल परिसर को पार्टी स्थल बना दिया गया है। आरोप है कि बच्चों की छुट्टी होने के बाद विद्यालय में अक्सर मछली पार्टी आयोजित की जाती है, जिसकी चर्चा आसपास के इलाके में लंबे समय से हो रही थी।


ग्रामीणों और अभिभावकों ने शिक्षा व्यवस्था और अनुशासन पर सवाल उठाते हुए शिक्षा विभाग से मामले की जांच और दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि विद्यालय प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। प्रधानाध्यापक जिया उल हक ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। अब शिक्षा विभाग की जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी। 

जहानाबाद से अजीत कुमार की रिपोर्ट...

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता