ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर

Bihar Road Accident: जहानाबाद में स्कॉर्पियो-बाइक की भीषण टक्कर में पिता-बेटी की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गई है. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-22 जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया.

Bihar Road Accident
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के जहानाबाद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर टेहटा बाईपास के समीप तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक सवार एक परिवार को जोरदार टक्कर मार दी. 


हादसा इतना भयावह था कि युवक और उसकी मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि पत्नी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. 


जानकारी के अनुसार सरेन गांव निवासी मृतक श्रवण कुमार अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाइक पर सवार होकर टेहटा बाजार से अपने घर लौट रहे थे. जैसे ही वे बायपास पर पहुंचे, पटना से गया की ओर जा रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने विपरीत दिशा से आकर मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि श्रवण कुमार और बच्ची प्रिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि मृतक की पत्नी कंचन देवी गंभीर रूप से घायल हो गई. 


जिन्हे मगध मेडिकल कॉलेज गयाजी भर्ती कराया गया है.जहां उनकी हालत नाजुक बताई जाती है. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एन एच -22 को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. सूचना मिलते ही एसडीओ राजीब रंजन सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझा जामकर हटवाया. पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया है.

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता