ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत के बाद भड़का गुस्सा, रोड जाम कर परिजनों ने किया भारी हंगामा

Bihar News: जहानाबाद के मखदुमपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से साइकिल सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के जहानाबाद में मखदुमपुर थाना क्षेत्र के वीर्रा मोड़ के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से आक्रोशित ग्रामीणों ने वीर्रा मोड़ के समीप सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। 


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अकौना गांव निवासी रामविनोद पासवान अपने पुत्र मोनू के साथ साइकिल से स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक स्कॉर्पियो ने साइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामविनोद पासवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका ईलाज के दौरान मौत हो गई। 


सड़क दुर्घटना में पिता पुत्र की मौत की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे  और सड़क जाम कर दिया । आक्रोशित ग्रामीणों ने वीर्रा मोड़ के समीप सड़क जाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर मखदुमपुर थानें की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। 


पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इधर, जैसे ही पिता-पुत्र की मौत की खबर उनके घर पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल है। फिलहाल पुलिस फरार स्कॉर्पियो चालक की पहचान करनें में जुटी है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता