ब्रेकिंग
CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली से पटना तक हाई अलर्ट, गांधी मैदान से जेपी गोलंबर तक भारी पुलिस बल तैनात✦दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके समेत तीन CJP नेता, पुलिस ने फ्लाइट से ही उठाया✦SVU Raid Bihar : गोपालगंज ADM के पैतृक घर पर छापा, कैश-जेवर से लेकर जमीन तक... SVU को मिली करोड़ों की संपत्ति✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली से पटना तक हाई अलर्ट, गांधी मैदान से जेपी गोलंबर तक भारी पुलिस बल तैनात✦दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके समेत तीन CJP नेता, पुलिस ने फ्लाइट से ही उठाया✦SVU Raid Bihar : गोपालगंज ADM के पैतृक घर पर छापा, कैश-जेवर से लेकर जमीन तक... SVU को मिली करोड़ों की संपत्ति✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित

मर्डर केस के गवाह को गोलियों से भूना, फिर साक्ष्य मिटाने का आरोप! जहानाबाद में बवाल, थानेदार सस्पेंड

Bihar Crime News: जहानाबाद में एक हत्याकांड के गवाह की मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पटना-गया NH-22 को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। मामले ने तूल पकड़ते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और बड़ी कार्रवाई...

मर्डर केस के गवाह को गोलियों से भूना, फिर साक्ष्य मिटाने का आरोप! जहानाबाद में बवाल, थानेदार सस्पेंड
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: जहानाबाद में एक पुराने हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या के बाद पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया. घटना के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर पटना-गया NH-22 को जाम कर दिया. कई घंटों तक चले इस हंगामे के बाद पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए भेलावर थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया.


घटना भेलावर थाना क्षेत्र के जलालपुर ईंट भट्ठा के पास रविवार देर शाम की बताई जा रही है. यहां निसरपुरा गांव के रहने वाले 45 वर्षीय मुन्ना कुमार को अपराधियों ने गोली मार दी थी. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया. इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई.


मुन्ना कुमार की मौत की खबर जैसे ही सोमवार सुबह गांव पहुंची, पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया. गुस्साए ग्रामीण बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए और टेहटा के पास NH-22 को जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर शव रखकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी. इस दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.


परिजनों का कहना है कि यह कोई अचानक हुई घटना नहीं थी, बल्कि लंबे समय से चली आ रही रंजिश और धमकियों का नतीजा है. परिजनों के अनुसार, 15 मई को मुन्ना कुमार के भतीजे शिवम कुमार की भी हत्या कर दी गई थी. उस मामले में मुन्ना कुमार गवाह थे और लगातार कोर्ट और पुलिस में पैरवी कर रहे थे. परिजनों का आरोप है कि उन्हें कई बार जान से मारने की धमकियां दी गईं, जिसकी शिकायत भी भेलावर थाना पुलिस को दी गई थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. इसी लापरवाही के कारण अपराधियों के हौसले और बढ़ गए और आखिरकार गवाह की भी हत्या कर दी गई.


घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया. एसपी अपराजित लोहान, एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया. करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद NH-22 पर लगा जाम हटाया गया और यातायात सामान्य हुआ. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने सख्त कार्रवाई करते हुए भेलावर थाना प्रभारी रंजीत कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.