ब्रेकिंग
शिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जान‘अब तेजस्वी यादव कहेंगे कि सम्राट चौधरी ने उनके भाई को ठोकवा दिया’, जमुई कांड के आरोपी नंदन यादव के एनकाउंटर पर मांझी का तंज4 जोड़ी सलवार-कमीज, आंखों में IPS बनने का सपना... बर्तन धोकर चलाया खर्च, किसान की बेटी ने ऐसे लिखी अपनी सफलता की कहानीमेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था नशीली दवाओं का कारोबार... पुलिस ने की छापेमारी, भारी मात्रा में प्रतिबंधित टैबलेट बरामदजमुई में एनकाउंटर: छात्रा को बैड टच करने वाले आरोपी को पुलिस ने खदेड़कर मारी गोली, एक्शन से हड़कंपशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जान‘अब तेजस्वी यादव कहेंगे कि सम्राट चौधरी ने उनके भाई को ठोकवा दिया’, जमुई कांड के आरोपी नंदन यादव के एनकाउंटर पर मांझी का तंज4 जोड़ी सलवार-कमीज, आंखों में IPS बनने का सपना... बर्तन धोकर चलाया खर्च, किसान की बेटी ने ऐसे लिखी अपनी सफलता की कहानीमेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था नशीली दवाओं का कारोबार... पुलिस ने की छापेमारी, भारी मात्रा में प्रतिबंधित टैबलेट बरामदजमुई में एनकाउंटर: छात्रा को बैड टच करने वाले आरोपी को पुलिस ने खदेड़कर मारी गोली, एक्शन से हड़कंप

जहानाबाद में ट्रेन की चपेट में आने से दो की दर्दनाक मौत, रेलवे लाइन पार करने के दौरान हादसा

JEHANABAD: जहानाबाद से बड़ी खबर आ रही है जहां ट्रेन के चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। पटना-गया रेल लाईन पर हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। बताया जा

जहानाबाद में ट्रेन की चपेट में आने से दो की दर्दनाक मौत, रेलवे लाइन पार करने के दौरान हादसा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद से बड़ी खबर आ रही है जहां ट्रेन के चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। पटना-गया रेल लाईन पर हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। बताया जाता है कि रेलवे पटरी को पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। 


घटना जहानाबाद के राजा बाजार कुतबन चक के पास की है जहां पटना-गया रेल लाईन को पार करने के दौरान एक युवक और एक अधेड़ ट्रेन की चपेट में आ गया और दोनों की इस दौरान दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि जब ट्रेन आ रही थी तब दोनों अचानक रेलवे लाइन को पार रहे थे तभी यह घटना हुई। 


वही घटना के बाद लोगों की काफी भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। दोनों मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही जहानाबाद  जीआरपी मौके पर पहुंची और दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने बताया कि कुतुब चक रेलवे हॉल्ट के पास ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हुई है। दोनों मृतकों की पहचान की जा रही है। 


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता