ब्रेकिंग
Bihar News : 'कार लॉक थी, अंदर खून और ब्लेड पड़ा था....', बिहार में मेडिकल एडमिशन कंसल्टेंट की मौत से सनसनी; इस बात को लेकर चल रहा था विवाद ✦Bihar Crime News : बिहार में लिफ्ट के बहाने छात्रा को स्कॉर्पियो में बैठाया, घर की जगह सुनसान रास्ते पर ले गया; उसके बाद हो गया यह कांड ✦Bihar Politics : पलट गई BJP, पहले दोनों MLC को दल में शामिल कराया,विवाद बढ़ने पर सफाई - समर्थन दिया है✦Bihar News : भोजपुरी स्टार डिंपल सिंह और रौशन रोही के कार्यक्रम में बवाल! स्टेज पर फेंके जूते-चप्पल, पुलिस ने भांजी लाठियां✦Bihar News: बिहार के 7 पुलिस अफसरों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत और आशीष भारती ने बढ़ाया राज्य का मान✦Bihar News : 'कार लॉक थी, अंदर खून और ब्लेड पड़ा था....', बिहार में मेडिकल एडमिशन कंसल्टेंट की मौत से सनसनी; इस बात को लेकर चल रहा था विवाद ✦Bihar Crime News : बिहार में लिफ्ट के बहाने छात्रा को स्कॉर्पियो में बैठाया, घर की जगह सुनसान रास्ते पर ले गया; उसके बाद हो गया यह कांड ✦Bihar Politics : पलट गई BJP, पहले दोनों MLC को दल में शामिल कराया,विवाद बढ़ने पर सफाई - समर्थन दिया है✦Bihar News : भोजपुरी स्टार डिंपल सिंह और रौशन रोही के कार्यक्रम में बवाल! स्टेज पर फेंके जूते-चप्पल, पुलिस ने भांजी लाठियां✦Bihar News: बिहार के 7 पुलिस अफसरों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत और आशीष भारती ने बढ़ाया राज्य का मान

भारत बंद के दौरान जहानाबाद में लाठीचार्ज, पुलिस ने बंद समर्थकों को दौड़ा-दौड़कर पीटा

JEHANABAD : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहानाबाद से जहां भारत बंद का असर देखने को मिल रहा है. बंद समर्थकों ने सड़क जाम कर दिया है. जिसके कारण यातायात पर असर पड़ रहा है. पु

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

JEHANABAD : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहानाबाद से जहां भारत बंद का असर देखने को मिल रहा है. बंद समर्थकों ने सड़क जाम कर दिया है. जिसके कारण यातायात पर असर पड़ रहा है. पुलिस ने समर्थकों को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया है. बंद समर्थकों को सड़क पर दौड़ा-दौड़कर पीटा गया है. भीम आर्मी, राजद और माले के कार्यकर्ता इस बंद का समर्थन कर रहे हैं.


जहानाबाद में भारत बंद के दौरान सड़क को भी बंद किया गया है. रोड को बंद कर प्रदर्शनकारी नारेबाजी कर रहे हैं.  एनएच 83 और एनएच 110 को भी पूरी तरह बंद कर दिया गया है. भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पटना-गया सड़क को जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं.  CAA, NRC और NPR के खिलाफ समार्थक प्रदर्शन कर रहे थे. जिनको हटाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया है. कई शहरों में ट्रेनों को रोका गया है. आरा, पटना और बेगूसराय समेत कई जगहों पर बंद का असर देखने को मिल रहा है. बंद समर्थकों का कहना है कि संविधान और आरक्षण बचाने के लिए बंद बुलाया गया है. भीम आर्मी और उससे जुड़े संगठनों ने प्रमोशन में आरक्षण देने, भारतीय नागरिकता कानून और एनपीआर को वापस लेने की मांग को लेकर रविवार को भारत बंद का आह्वान किया है.


प्रमोशन में आरक्षण और सीएए के विरोध में भीम आर्मी की ओर से आज भारत बंद का आह्वान किया गया है. भारत बंद का असर आरा के आलावा पटना में भी देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही बेगूसराय समेत बिहार के विभिन्न जिलों में भी बंद का असर देखने को मिल रहा है. बंद समर्थक सड़क पर आगजनी कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. भीम आर्मी के भारत बंद को राजद ने समर्थन दिया है.  समें कई राजनीतिक पार्टियों समेत सामाजिक संगठनों ने शामिल होने की सहमति दी है.



रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता