ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

जींस पहनकर ऑफिस आने पर DM ने लगाई रोक, फॉर्मल ड्रेस और ID कार्ड में ही दफ्तर आना होगा

SARAN: सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों को अब फॉर्मल ड्रेस पहनकर दफ्तर आना होगा। साथ में आईडी कार्ड भी लगाना होगा। सारण डीएम ने जींस पहनकर ऑफिस आने पर रोक लगा दी है।

जींस पहनकर ऑफिस आने पर DM ने लगाई रोक, फॉर्मल ड्रेस और ID कार्ड में ही दफ्तर आना होगा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों को अब फॉर्मल ड्रेस पहनकर दफ्तर आना होगा। साथ में आईडी कार्ड भी लगाना होगा। सारण डीएम ने जींस पहनकर ऑफिस आने पर रोक लगा दी है। साथ ही कर्मियों को निर्धारित समय पर ऑफिस आने और ऑफिस छोड़ने को कहा गया है। इस पर अमल नहीं करने वाले कर्मियों और पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।  


सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों और पदाधिकारियों के जींस पहन कर ऑफिस आने पर रोक लगा दी है। उन्हें फॉर्मल ड्रेस में दफ्तर आने को कहा गया है। सारण के सरकारी दफ्तरों में कार्य संस्कृति में बदलाव को लेकर डीएम अमन समीर ने यह निर्देश जारी किया है। डीडीसी प्रियंका रानी ने DRDA ऑफिस में काम करने वाले सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को जींस-पैंट पहनकर ऑफिस नहीं आने की बात कही है। 


अब केवल फॉर्मल ड्रेस में ही अब उन्हें कार्यालय आना होगा। साथ में परिचय पत्र भी लगाना होगा। जिससे दूर से ही यह पता चल सके कि किस विभाग का कौन कर्मचारी है। इस दौरान सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक जिले के डीएम अमन समीर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरीये विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे। सभी कर्मियों को समय पर कार्यालय आने और जाने का भी निर्देश दिया गया है। 


इस आदेश को नहीं मानने वाले कर्मचारियों को संज्ञान में लिया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी। जो कर्मी लेट से आते थे और पहले चले जाते हैं उन्हें इस फरमान से ज्यादा परेशानी हो रही है। ऐसे कर्मियों के बीच डीएम साहब के इस निर्देश से हड़कंप मचा हुआ है। वही अचानक जिले में बदली सरकारी कार्यालयों की कार्यशैली से आम लोग काफी खूश हैं। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें