ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

JDU विधायक ने तैश में BJP MLA को कहा बैल, बोले- उसको तो एक गार्ड भी देने लायक नहीं है

BHAGALPUR : बिहार में बीजेपी और जेडीयू नेताओं के बीच घमासान छिड़ गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में बीजेपी जैसी बड़ी पार्टी के विधायक भी खुद को महफूज नहीं मान रहे हैं

JDU विधायक ने तैश में BJP MLA को कहा बैल, बोले- उसको तो एक गार्ड भी देने लायक नहीं है
First Bihar
3 मिनट

BHAGALPUR :  बिहार में बीजेपी और जेडीयू नेताओं के बीच घमासान छिड़ गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में बीजेपी जैसी बड़ी पार्टी के विधायक भी खुद को महफूज नहीं मान रहे हैं. जेडीयू के दबंग विधायक से बीजेपी के विधायक ने जान को खतरा बता दिया है. जिसके जवाब में जेडीयू के दबंग विधायक ने तैश में आकर बीजेपी विधायक को बैल करार दे दिया है.


दरअसल शनिवार को यह खबर सामने आई कि बिहपुर सीट से बीजेपी विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने गोपालपुर के जेडीयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल से जान का खतरा सता रहा है. बीजेपी विधायक शैलेंद्र ने पुलिस मुख्यालय से सुरक्षा मुहैया कराने का आग्रह किया. इसको लेकर शैलेंद्र ने पुलिस मुख्यालय में आईजी (सुरक्षा) को लेटर लिखा. विधायक के लेटर पर  पुलिस मुख्यालय से डीआईजी (सुरक्षा) ने भागलपुर डीआईजी से जांच कर उचित कार्रवाई को कहा है.


मीडिया में ये खबर सामने आने के बाद आरोपी JDU विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने कहा कि "मुझे बदनाम करने में बड़े-बड़े लोग लगे हुए हैं. लेकिन मेरे ब्रेन में इतना न टैलंट है कि मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) का आशीवार्द माथे पर है. सिक्योरिटी गार्ड बढ़ाने के लिए उसने (विधायक इंजीनियर शैलेंद्र) ने ऐसा किया है."


उन्होंने आगे कहा कि "(विधायक इंजीनियर शैलेंद्र) चुनाव में एक गार्ड भी नहीं लेकर चलता था. उस बैल को मार के क्या करेगा. उसमें क्या गुणवत्ता है. कुछ नहीं. उसको क्यों मारेगा. कहीं कोई नहीं मारने वाला उसको. झूठ ! मैं तो आईजी साहब, डीआईजी साहब, पुलिस महकमे और मुख्यमंत्री से से कहना चाहता हूं कि इन्होंने सिक्योरिटी गार्ड बढ़ाने के लिए ऐसा किया है. ताकि हमको गार्ड मिल जाए. लेकिन ई तो एक गार्ड देने के लायक नहीं है. हां ! हमपर ख़तरा है. क्योंकि मैं फाइटर एमएलए हूं. मैं जवाब देता हूं."




आपको बता दें कि बीते 6 जनवरी कोगोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल का एक और वीडियो वायरल हो हुआ था, जिसमें वह बिहपुर से बीजेपी विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र को कॉल कर धमकी दे रहे थे. गोपाल मंडल ने धमकी दी थी कि अगली बार वह शैलेंद्र को चुनाव हरा देंगे. गोपाल मंडल ने बीजेपी विधायक को धमकी दी कि और कहा कि अगले चुनाव में वह जीतने नहीं देंगे. बिहपुर की राजनीति छोड़ा देंगे. गोपालपुर की चिंता छोड़ दिजिए. जिसके बाद शैलेंद्र हंसते हुए कह रहे हैं कि भईया इतना घबड़ाई मत. हमको लग रहा है कि आपको कोई गलत जानकारी दे दिया है. 



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता