ब्रेकिंग
शुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानीशराब माफिया के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई जवान घायल; वाहनों में भी तोड़फोड़पटना में 31 इमरजेंसी कॉल बॉक्स होंगे डायल 112 से कनेक्ट, बटन दबाते ही पहुंचेगी पुलिसशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानीशराब माफिया के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई जवान घायल; वाहनों में भी तोड़फोड़पटना में 31 इमरजेंसी कॉल बॉक्स होंगे डायल 112 से कनेक्ट, बटन दबाते ही पहुंचेगी पुलिस

JDU उम्मीदवार का भारी विरोध, काला झंडा दिखाकर नियोजित शिक्षकों ने लगाए 'नीतीश मुर्दाबाद' के नारे

PATNA : बिहार विधानसभा और विधान परिषद् के चुनाव को लेकर उम्मीदवार अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार प्रसार कर रहे हैं. इस दौरान सत्ताधारी दल के नेताओं और एनडीए समर्थित उम

JDU उम्मीदवार का भारी विरोध, काला झंडा दिखाकर नियोजित शिक्षकों ने लगाए 'नीतीश मुर्दाबाद' के नारे
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार विधानसभा और विधान परिषद् के चुनाव को लेकर उम्मीदवार अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार प्रसार कर रहे हैं. इस दौरान सत्ताधारी दल के नेताओं और एनडीए समर्थित उम्मीदवारों को लोगों की नाराजगी का भी सामना करना पड़ रहा है. तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एनडीए समर्थित उम्मीदवार देवेश चंद्र ठाकुर को भी भारी विरोध का सामना करना पड़ा है. इन्हें काला झंडा दिखाकर शिक्षकों ने मुर्दाबाद के नारे लगाए.


मामला वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड का है. जहां  एनडीए समर्थित उम्मीदवार देवेश चंद्र ठाकुर को शिक्षकों की नाराजगी का भी सामना करना पड़ रहा है. नियोजित शिक्षकों ने उन्हें काला झंडा दिखकर मुर्दाबाद के नारे लगाए हैं. बताया जा रहा है कि राघोपुर में एनडीए प्रत्याशी देवेश चंद्र ठाकुर चुनाव प्रचार पर निकले थे. चुनाव प्रचार के दौरान काले झंडे लेकर स्थानीय शिक्षकों ने देवेश चंद्र ठाकुर की गाड़ी को घेर लिया और जमकर नारेबाजी करने लगे.


शिक्षकों की नाराजगी देखकर देवेश चंद्र ठाकुर ने उनसे बात करने की कोशिश की. वह अपनी गाड़ी से उतरे और उन्होंने शिक्षकों को समझाने की कोशिश की.  लेकिन इसके बावजूद भी शिक्षकों का विरोध जारी रहा. उन्होंने विरोध में काले झंडे दिखाए और मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे. आपको बता दें कि तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए ने इन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है. इस सीट पर 22 अक्टूबर को मतदान होना है.

टैग्स