ब्रेकिंग
Bihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितअमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरBihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितअमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहर

Bihar News: JDU दफ्तर के बाहर हंगामा, प्रदर्शनकारियों ने तोड़ा ताला; पुलिस ने किया कंट्रोल

BIHAR NEWS : जो नई जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक परिचारी संघ के लोगों ने आज जदयू कार्यालय घेर लिया है। इसके साथ ही यह लोग जमकर हंगामा कर रहे हैं।

BIHAR NEWS
BIHAR NEWS
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में सरकार के पास तरह -तरह की मुद्दों को लेकर लोग पहुंच रहे हैं और इसमें से कुछ लोगों की समस्या का निवारण भी हो रहा है। ऐसे में अब जो नई जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक परिचारी संघ के लोगों ने आज जदयू कार्यालय घेर लिया है। इसके साथ ही यह लोग जमकर हंगामा कर रहे हैं। 


जानकारी के अनुसार, जदयू कार्यालय के बाहर भारी बवाल देखने को मिला। जदयू कार्यालय के बाहर भारी संख्या में प्रदर्शनकारी पहुंचे और गेट तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश करने लगे। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। वर्षों से बहाली की मांग पूरी नहीं होने पर  परिचारक अभ्यर्थियों ने पटना स्थित जदयू कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। 


वहीं, अभ्यर्थियों का आरोप है कि सरकार उनकी अनदेखी कर रही है और अब तक नियुक्ति नहीं दी गई है। करीब 12,000 अभ्यर्थियों की बहाली लंबित है। नाराज प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।


प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि अगर सरकार ने नियुक्ति नहीं दी तो 2025 विधानसभा चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कार्यालय के अंदर जाने से रोकने की कोशिश की। हालांकि अभ्यर्थी अपनी मांग पर अड़े रहे और सरकार से त्वरित कार्रवाई की अपील की।