ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

JDU नेता के तालाब में बदमाशों ने डाला जहर, 600 किलो मछलियों की गई जान

BANKA : बिहार सरकार मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए लोगों को प्रोत्साहन राशी दे रही है. राज्य में बड़े पैमाने पर मछली पालन किया भी जा रहा है. इसी बीच खबर है कि जेडीयू नेता द्वार

JDU नेता के तालाब में बदमाशों ने डाला जहर, 600 किलो मछलियों की गई जान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BANKA : बिहार सरकार मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए लोगों को प्रोत्साहन राशी दे रही है. राज्य में बड़े पैमाने पर मछली पालन किया भी जा रहा है. इसी बीच खबर है कि जेडीयू नेता द्वारा मछली पालन के लिए बनाए गये तालाब में बदमाशों ने जहर डाल दिया, जिससे करीब 600 किलो मछलियां मर गई.


जानकारी के मुताबिक, जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष मां सिंह ने मछली पालन के लिए तालाब बनवाया था. इस तालाब में बड़े पैमाने पर मछलियां थी. सोमवार की रात बदमाशों ने तलब में जहर डाल दिया. इस घटना के बाद तालाब के 600 किलो (6क्विंटल) मछलियां मर गई. इससे हजारों की क्षति हुई है. मछली में रेहू, कातल सहित अन्य कई प्रजातियां थी. 


बताया कि पहाड़पुर गांव में उनका एक पैतृक तालाब है. जिसमें मछली पालन किया जाता है. इसकी देखरेख के लिए गांव के ही चंद्रशेखर यादव को रखा गया था. आरोप है कि तालाब में पानी कम रहने से पटवन के लिए पानी नहीं लेने दिया गया. इसी रंजिश में पहाड़पुर गांव के भोला यादव, भैरव यादव एवं बबलू यादव ने तालाब में जहर दे दिया है. घटना के बाद थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि केस दर्ज करते हुए आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस जुट गई है. 

टैग्स