ब्रेकिंग
यूपी में JDU की एंट्री पर NDA में घमासान, ओपी राजभर के बेटे की चेतावनी- गठबंधन में शामिल नहीं होने देंगे✦Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! बाइक के उड़े परखच्चे, 30 फीट दूर जाकर गिरे दो दोस्त; एक की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए जूझ रहा✦बिहार में हड़ताली अमीनों पर सरकार का बड़ा एक्शन... 24 घंटे का अल्टीमेटम, नहीं माने तो दूसरे अमीन संभालेंगे कमान✦बिहार विधान परिषद की बहाली में बड़ा ट्विस्ट! 7 पोस्ट पर रिजल्ट आने के बाद अब फिर हो रही सात सफल अभ्यर्थियों की परीक्षा, जानिए क्या है वजह ✦नीतीश कुमार के अधूरे सपनों को पूरा करेंगे सम्राट चौधरी! बिहार में बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, इन 2 शहरों की चमकेगी किस्मत; छठ पर भी बड़ा ऐलान✦यूपी में JDU की एंट्री पर NDA में घमासान, ओपी राजभर के बेटे की चेतावनी- गठबंधन में शामिल नहीं होने देंगे✦Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! बाइक के उड़े परखच्चे, 30 फीट दूर जाकर गिरे दो दोस्त; एक की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए जूझ रहा✦बिहार में हड़ताली अमीनों पर सरकार का बड़ा एक्शन... 24 घंटे का अल्टीमेटम, नहीं माने तो दूसरे अमीन संभालेंगे कमान✦बिहार विधान परिषद की बहाली में बड़ा ट्विस्ट! 7 पोस्ट पर रिजल्ट आने के बाद अब फिर हो रही सात सफल अभ्यर्थियों की परीक्षा, जानिए क्या है वजह ✦नीतीश कुमार के अधूरे सपनों को पूरा करेंगे सम्राट चौधरी! बिहार में बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, इन 2 शहरों की चमकेगी किस्मत; छठ पर भी बड़ा ऐलान

जेडीयू की बैठक में जबरदस्त बवाल, नीतीश मुर्दाबाद के लगे नारे, कार्यकर्ताओं में मारपीट और गाली-गलौज

AURANGABAD : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जेडीयू की बैठक में जबरदस्त बवाल देखने को मिला है. जेडीयू की बैठक में जदयू के ही कार्यकर्ताओं ने नीतीश मुर्दाबाद का नारा लगाया ह

जेडीयू की बैठक में जबरदस्त बवाल, नीतीश मुर्दाबाद के लगे नारे, कार्यकर्ताओं में मारपीट और गाली-गलौज
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जेडीयू की बैठक में जबरदस्त बवाल देखने को मिला है. जेडीयू की बैठक में जदयू के ही कार्यकर्ताओं ने नीतीश मुर्दाबाद का नारा लगाया है. इस दौरान दो गुटों में जबरदस्त मारपीट और गाली-गलौज भी हुआ है. बैठक को रद्द कर दिया गया है.


मामला बिहार के औरंगाबाद जिले का है. यहां जिला जदयू का अंतर्कलह एक बार फिर से सतह पर देखने को मिला है. सर्किट हाउस में जेडीयू नेताओं की बैठक हो रही थी. भंग हो चुकी जिला कार्यकारिणी को पुनर्गठित करने के लिये पार्टी के चुनिंदा कार्यकर्ताओं से एक फॉर्मेट पर उनका मंतव्य लिया जा रहा था. तभी बीच बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष तथा वर्तमान जिलाध्यक्ष के समर्थकों के बीच जमकर गालीगलौच और हाथापाई हो गई.


कुछ इस हद तक कि जिला प्रशासन को इसमें दखल देना पड़ा और बलपूर्वक सबों को सर्किट हाउस से बाहर निकालना पड़ा. इस बावत जदयू जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने बताया कि जिला प्रभारी डॉ एल बी सिंह की  अगुआई में यह बैठक चल रही थी, जिसमें एक पक्ष से लगभग ढाई सौ की संख्या में वैसे लोग बिन बुलाये पहुँच गए थे.  जिनका जदयू से आजतक कोई सरोकार ही नहीं रहा है. 


ऐसे में बैठक में शामिल अन्य लोग आक्रोशित हो गए और आपस में उलझ गए. इसकी सूचना जैसे ही प्रशासन को लगी पुलिस बल के साथ एसडीपीओ मौके पर पहुंचे और फिर समझाबुझा कर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को सर्किट हाउस से बाहर निकाल दिया गया.

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता