ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाईराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़ा फेरबदल, 90 सीओ का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टबैंक से पैसे निकाल बेटी के घर पहुंचे व्यवसायी से 5 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम मुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजरBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाईराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़ा फेरबदल, 90 सीओ का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टबैंक से पैसे निकाल बेटी के घर पहुंचे व्यवसायी से 5 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम मुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजर

जनवरी खत्म होने तक सर्दी का सितम जारी, आज भी शीतलहर का अलर्ट

PATNA : जनवरी का महीना खत्म होने को आया लेकिन बिहार सर्दी से बुरी तरह ठिठुर रहा है। सर्द पछुआ हवाओं की वजह से राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में भीषण ठंड पड़ रही है और आज भी पटना समेत राज्य के 26 जिल

जनवरी खत्म होने तक सर्दी का सितम जारी, आज भी शीतलहर का अलर्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : जनवरी का महीना खत्म होने को आया लेकिन बिहार सर्दी से बुरी तरह ठिठुर रहा है। सर्द पछुआ हवाओं की वजह से राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में भीषण ठंड पड़ रही है और आज भी पटना समेत राज्य के 26 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। पटना में आज सुबह एक बार फिर से कोहरे की मार देखने को मिली है। सुबह के वक्त विजिबिलिटी लेबल काफी कम रहा है। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल 3 से 4 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा।


मौसम विभाग ने जो अलर्ट जारी किया है उसके मुताबिक अगले 3 से 4 दिनों के बीच कई जिलों में पारा 2 से 4 डिग्री तक और नीचे जा सकता है। पछुआ हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। कनकनी पहले से ज्यादा महसूस हो रही है। शुक्रवार को गया, दरभंगा और रोहतास जैसे जिलों में कोल्ड डे कंडीशन रहा जबकि 12 अन्य जिलों में भी दिन के वक्त अधिकतम तापमान काफी नीचे दर्ज किया गया। सुपौल, अररिया, मधेपुरा, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, खगड़िया, मुंगेर, सहरसा जैसे जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों काफी नीचे रहा। 


पटना में न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री का इजाफा दर्ज किया गया लेकिन इसके बावजूद लोगों को ज्यादा ठिठुरन महसूस हुई। पटना में न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 10.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावे वाल्मीकिनगर, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, खगड़िया, बक्सर और सुपौल में भी नीचे का पारा 10 डिग्री के ऊपर रहा। औरंगाबाद, नवादा और पूर्णिया में न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया।

टैग्स