ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

जनता दरबार में पेपर नीचे गिरने पर भड़के नीतीश, अधिकारी को बोले- तुम्हारा तो जूता है नीचे.. नीचे गिराकर मुझे देते हो..

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दरबार में आज लोगों की शिकायतें सुन रहे हैं। बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्या लेकर जनता दरबार में पहुंचे हैं।आज जब जनता दरबार में सीएम एक फरिय

जनता दरबार में पेपर नीचे गिरने पर भड़के नीतीश, अधिकारी को बोले- तुम्हारा तो जूता है नीचे.. नीचे गिराकर मुझे देते हो..
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दरबार में आज लोगों की शिकायतें सुन रहे हैं। बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्या लेकर जनता दरबार में पहुंचे हैं।आज जब जनता दरबार में सीएम एक फरियादी की शिकायत सुन रहे थे, तभी वहां मौजूद एक अधिकारी पर भड़क गए। यह वो अधिकारी था जो लोगों की शिकायतों से जुड़ा आवेदन सीएम के हांथ में देता है।


दरअसल, जनता दरबार में अपनी शिकायत लेकर आने वाले लोगों का आवेदन सीएम के ठीक थोड़ी दूरी पर मौजूद अधिकारी के पास होता है। जैसे जैसे शिकायतकर्ता सीएम के समक्ष पहुंचते हैं, वह अधिकारी शिकायत से जुड़े आवेदन की कॉपी लाकर सीएम के हाथ में देता है। आज जब वह अधिकारी आवेदन सीएम को दे रहा था, तब बार बार उसके हाथों से आवेदन छूटकर नीचे गिर जा रहा था, जिसे सीएम बड़ी देर से देख रहे थे।


जब नीतीश का धैर्य टूट गया तो वे अधिकारी पर भड़क गए और कहा कि, “ कहां गिरा देते हो बार बार नीचे.. तुम्हारा तो जूता है नीचे और नीचे गिराकर यहां लाते हो.. हम इसको काहे हाथ से पकड़ेंगे बोलो.. नीचे गिरा दिए..। सीएम के इस बात को सुनकार तुरंत उस अधिकारी को वहां से हटा दिला गया और उसकी जगह दूसरे अधिकारी को लगाया गया। पास खड़े फोन लगाने वाले अधिकारी ने सीएम को बताया कि उसको हटा दिया गया है, उसकी जगह दूसरे को लगाया गया है, इसके बाद सीएम का गुस्सा शांत हुआ।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें