ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

जन्मदिन पर मां के दरबार में पहुंचे चिराग, पापा को याद कर हुए इमोशनल

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान का आज जन्मदिन है. चिराग 38 साल के हो गए हैं, लेकिन पहली बार वह अपने पापा रामविलास पासवान के बगैर जन्मदिन पर खालीपन महसूस कर रहे हैं. अ

जन्मदिन पर मां के दरबार में पहुंचे चिराग, पापा को याद कर हुए इमोशनल
Anamika
2 मिनट

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान का आज जन्मदिन है. चिराग 38 साल के हो गए हैं, लेकिन पहली बार वह अपने पापा रामविलास पासवान के बगैर जन्मदिन पर खालीपन महसूस कर रहे हैं. 

अपने जन्मदिन के मौके पर आज चिराग पासवान मां पटन देवी की शरण में पहुंचे और पूजा-अर्चना की. पूजा-अर्चना के बाद बाहर निकले चिराग पासवान ने कहा कि आज पापा की याद सबसे ज़्यादा आ रही है. आज मेरा पहला जन्मदिन है जब पापा साथ नहीं हैं.पिछले जन्मदिन पर पापा साथ थे और इस बार अकेले छोड़ गए. 

बता दें कि चिराग पासवान ने आधी रात को रामविलास पासवान का एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें रामविलास पासवान ने चिराग को लेकर अपने दिल की बात से जाहिर की थी. विधानसभा चुनाव में एनडीए से अलग जाकर चुनाव लड़ रहे चिराग पासवान के लिए मौजूदा वक्त संघर्ष का है. एक तरफ चुनाव के ठीक पहले रामविलास पासवान का निधन और उसके बाद नीतीश को शिकस्त देने की चुनौती ले चुके चिराग जानते हैं कि फिलहाल यह वक्त जश्न का नहीं है. चिराग के लिए सबसे बड़ा बर्थडे गिफ्ट नीतीश कुमार को सत्ता से बेदखल करना माना जा रहा है और चिराग इसके लिए जी जान से ताकत से लगाए बैठे हैं. 

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता