ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

जंगलराज के सवाल पर बोले नीतीश, कहां जंगल राज है?..यह तो जनता का राज है

PATNA: गया से पटना लौटने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने एक बार फिर कर दिया कि हम पीएम उम्मीदवार नहीं है। सब लोग एकजुट होंगे तब तय करेंगे की वि

जंगलराज के सवाल पर बोले नीतीश, कहां जंगल राज है?..यह तो जनता का राज है
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: गया से पटना लौटने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने एक बार फिर कर दिया कि हम पीएम उम्मीदवार नहीं है। सब लोग एकजुट होंगे तब तय करेंगे की विपक्ष का पीएम उम्मीदवार कौन होगा? वहीं जंगलराज के सवाल पर कहा कि कहां जंगल राज है इस दुनियां में कोई ऐसा देश या राज्य नहीं है जहां लोग आपस में झंझट नहीं करता है। यह जंगलराज नहीं जनता राज चल रहा है।


वहीं पूर्व डिप्टी सीएम व बीजेपी नेता सुशील मोदी पर कहा कि हम उन्हें बराबर सलाह देते हैं कि रोज मेरे बारे में अंड बंड बोलते रहिए ऐसा नहीं करेंगे तो कोई पूछेगा क्या? हमलोगों के खिलाफ लोग खुब बोलते हैं ताकि पार्टी में अच्छा जगह मिल जाए।सीएम नीतीश कुमार ने कहा प्रधानमंत्री उम्मीदवार को लेकर हम मिल बैठकर बातचीत करेंगे। उसी में तय होगा कि पीएम उम्मीदवार का चेहरा कौन होगा? 


बीजेपी विरोधी पार्टियों को एकजुट करने और फ्रंट बनाने पर उन्होंने कहा कि ये लोग कोई काम नहीं करते हैं और सब चीज को खत्म करना चाहते हैं। पुराने इतिहास को खत्म करना चाहते हैं। नीतीश कुमार ने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि सब लोग एकजुट होंगे तो बहुत अच्छा होगा।


बिहार में बालू माफिया द्वारा खनन अधिकारी को जान से मारने की धमकी दिये जाने पर नीतीश ने कहा कि कहां चल रहा है जंगलराज? यहां जनता का राज चल रहा है। नीतीश कुमार ने पत्रकारों से कहा कि आप भी याद करिएगा कि कितना संघर्ष हमने किया है। वही पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी पर कहा कि अंड-बंड इसलिए बोलते रहते हैं ताकि उनको कुछ मिल जाए। नहीं बोलेंगे तो कुछ नहीं मिलेगा। इस बार के डिप्टी सीएम को भी बीजेपी ने कुछ नहीं बनाया। उनको भी बोलना चाहिए। इस दौरान उन्होंने संजय जयसवाल पर भी हमला बोला।