ब्रेकिंग
सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन

BIHAR ELECTION 2025: भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय ने किया नामांकन, कहा..गरीबी, अशिक्षा और पलायन होगा चुनावी मुद्दा

जन सुराज ने भोजपुरी सिंगर और एक्टर रितेश पांडेय को करगहर से उम्मीदवार बनाया। नामांकन के बाद उन्होंने गरीबी, अशिक्षा और पलायन को अपना मुख्य चुनावी मुद्दा बताया।

बिहार
करगहर से लड़ेंगे चुनाव
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: जन सुराज ने चर्चित भोजपुरी सिंगर व एक्टर रितेश पांडेय को करगहर से टिकट देकर उम्मीदवार बनाया है। रितेश पांडेय ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। नॉमिनेशन करने के बाद रितेश पांडेय ने मीडिया से बातचीत की।


रितेश पांडेय ने कहा कि बिहार में मुद्दा एगो नहीं है बहुत सारा मुद्दा है, जिस पर हम काम करेंगे। गरीबी, अशिक्षा, पलायन हमारा मुख्य मुद्दा है. बिहार के लोगों का जीवन सही करना हमारा मुद्दा है। उन्होंने कहा कि मंत्री लोग कहते हैं बिहार के लोग पलायन नहीं कर रहे हैं बल्कि अच्छे जीवन स्तर की तलाश के लिए दूसरे प्रदेश में जाकर काम कर रहे हैं। हम मंत्री जी से पूछना चाहते हैं कि आप पलायन रोकने के लिए इतना दिन से क्या कर रहे थे। 


बता दें कि जन सुराज ने रितेश पांडेय को करगहर विधानसभा सीट से चुनाव के मैदान में उतारा है। रितेश पांडेय खुद करगहर के ही रहने वाले हैं और भोजपुरी के चर्चित चेहरा हैं। बुधवार को अपने समर्थकों के हुजूम के साथ रितेश पांडेय अपना नामांकन भरने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार को बदहाली के दौर से निकालने के लिए जन सुराज के कार्यकर्ता इस चुनाव में आए हैं। ऐसे में जो मूलभूत समस्याएं हैं, और स्थानीय मुद्दे हैं। उन्हीं को ध्यान में रखकर वह चुनाव मैदान में उतरे है। उन्हें पूरा भरोसा है कि जनता इस बार जन सुराज को पूरे प्रदेश में अपना आशीर्वाद देगी।