ब्रेकिंग
त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी

01 जून से फिर गांव-गांव घूमेंगे प्रशांत किशोर, नीतीश कुमार के कामकाज का लेंगे हिसाब

प्रशांत किशोर ने ऐलान किया कि 1 जून से जन सुराज की टीम बिहार के गांव-गांव जाकर नीतीश सरकार के वादों और कामकाज का हिसाब लेगी। इस दौरान जनता से सीधा संवाद कर यह जाना जाएगा कि सरकार ने उनकी मांगों पर कितना अमल किया है।

bihar
चुनाव के बाद फिर एक्टिव मोड में PK
© social media
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (PK) बिहार विधानसभा चुनाव के बाद फिर एक्टिव मोड में आ गये हैं। अब वो फिर बिहार के गांव-गांव घूमेंगे और लोगों से मिलेंगे। यही नहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामकाज का भी हिसाब लेंगे। चार महीने बाद वो 01 जून को बिहार दौरे पर निकलेंगे। खुद पीके ने इस बात का ऐलान किया है। 


जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि एक जून से उनकी पार्टी के लोग बिहार के गांव-गांव जाकर राज्य सरकार के वादों और कार्यों का हिसाब लेगी। इस दौरान जनता से सीधा संवाद कर यह जाना जाएगा कि सरकार ने उनकी मांगों पर कितना अमल किया है।


रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज का उद्देश्य सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि व्यवस्था में बदलाव लाना है। इसके लिए जनता को जागरूक करना और उन्हें सवाल पूछने के लिए प्रेरित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति लंबे समय से केवल वादों और नारों तक सीमित रही है, अब समय आ गया है कि जनता जवाब मांगे।


प्रशांत किशोर ने बताया कि अभियान के दौरान गांवों में जाकर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, बिजली और पानी जैसे बुनियादी मुद्दों पर सरकार के कामकाज की वास्तविक स्थिति को जाना जाएगा। लोगों से पूछा जाएगा कि इन क्षेत्रों में सरकार ने क्या किया और क्या नहीं किया।


इस मौके पर मिथिला स्टूडेंट यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष अनूप मैथिल, राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य मोहन समेत 50 से अधिक लोगों ने जन सुराज की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी रही। सदस्यता लेने वाले लोगों ने जन सुराज के विचारों और अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।


प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज किसी एक व्यक्ति या किसी राजनीतिक दल का आंदोलन नहीं है, बल्कि यह आम लोगों की भागीदारी से चलने वाला जन आंदोलन है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज होगा और जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में समर्थकों ने जन सुराज अभियान को मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया।


टैग्स