ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज नेता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज नेता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

बिहार: सड़क हादसे में पूर्व जिप सदस्य की दर्दनाक मौत, शिक्षिका पत्नी गंभीर रूप से घायल

JAMUI: बिहार के जमुई जिले से खबर आ रही है जहां तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. यहां बुलेट पर सवार पूर्व जिप सदस्य प्रोफ़ेसर शिव बालक पासवान को ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें पूर्व जिप सदस

बिहार: सड़क हादसे में पूर्व जिप सदस्य की दर्दनाक मौत, शिक्षिका पत्नी गंभीर रूप से घायल
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

JAMUI: बिहार के जमुई जिले से खबर आ रही है जहां तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. यहां बुलेट पर सवार पूर्व जिप सदस्य प्रोफ़ेसर शिव बालक पासवान को ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें पूर्व जिप सदस्य की मौके पर ही मौत हो गई. वही साथ में जा रही पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


बतया जा रहा है कि जिले के सिकंदरा से गोखुल बुलेट पर सवार होकर  पत्नी के साथ जा रहे थे पूर्व जिप सदस्य प्रोफ़ेसर शिव बालक पासवान को धरसडा मोड़ के पास तेज रफ्तार मिट्टी लडे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिसमें पूर्व जिप सदस्य की मौके पर ही मौत हो गई. इस दुर्घटना में उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे सिकंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है .


मृतक की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के गोखुला गांव निवासी पूर्व जिप सदस्य शिव बालक पासवान उम्र 55 वर्ष के रूप में की गई है जबकि घायल पत्नी की पहचान उषा कुमारी के रूप में किया गया. पूर्व जिप सदस्य और वर्तमान सिकंदरा धनराज सिंह कॉलेज के प्रोफेसर है उनकी पत्नी उषा देवी खैरा प्रखंड के धरमपुर गांव में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है. 


घटना के बाद  परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल सिकंदरा लाया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया अचानक हुई इस दुर्घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. दुर्घटना की जानकारी के बाद धनराज सिंह कॉलेज के सभी कर्मचारी सिकंदरा अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिलकर संतावाना दिए. घटना की जानकारी के बाद सिकंदरा थाना के पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच कर रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता