ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

JAMUI NEWS: मिल्क वैन ने 65 साल के बुजुर्ग को कुचला, घटनास्थल पर ही मौत, घटना के बाद ड्राइवर फरार

जब कोई गाड़ी बैक (पीछे) करें तो सावधान हो जाइए। विजय सिंह की दर्दनाक मौत उस वक्त हुई जब मिल्क वैन अपनी गाड़ी को बैक कर रहा था। ड्राइवर को यह नहीं दिख पाया कि पीछे कोई है। लंबे समय तक दबे रहने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

JAMUI NEWS: मिल्क वैन ने 65 साल के बुजुर्ग को कुचला, घटनास्थल पर ही मौत, घटना के बाद ड्राइवर फरार
बुजुर्ग की मौत
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित मिर्जागंज के सरस्वती मंदिर के पास की है। मृतक की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिर्जागंज निवासी विजय सिंह के रूप में हुई है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


परिजनों ने बताया कि विजय सिंह रोजाना की तरह सुबह में 6 बजे अपने पुराने घर से नए बन रहे मकान की ओर मॉर्निंग वॉक करते जा रहे थे। तभी मिर्जागंज गांव के सरस्वती मंदिर के पास दूध से भरे पिकअप वैन ने उन्हें कुचल दिया। घटना तब हुई जब पिकअप वैन का ड्राइवर गाड़ी को पीछे कर रहा था। इस दौरान विजय सिंह वाहन के नीचे दब गए। लंबे समय तक दबे रहने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई।


घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पिकअप मिर्जागंज के शत्रुघन राम का बताया जा रहा है, जो खुद ही वाहन गाड़ी चलाता है। घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेजा। वही दूध से भरे पिकअप वैन को जब्त कर लिया। जब्त पिकअप वैन को थाने पर ले जाया गया है। 


वही ड्राइवर शत्रुघन राम मौके से फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस घटना से पूरे इलाके में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता