ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

ट्रक- बाइक की टक्कर में युवक की मौत : मृतक की बहन की हालत गंभीर

JAMUI : बिहार के जमुई से एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। इस सड़क हादसे में एक युवती भी बुरी तरह से घायल हो गई है। इस हादसे का शिकार बाइक सवार युवक-युवती बन गए। जो रिश्ते

ट्रक- बाइक की टक्कर में युवक की मौत : मृतक की बहन की हालत गंभीर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JAMUI : बिहार के जमुई से एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। इस सड़क हादसे में एक युवती भी बुरी तरह से घायल हो गई है। इस हादसे का शिकार बाइक सवार युवक-युवती बन गए। जो रिश्ते में भाई-बहन बताए जाते हैं। बताया जाता है कि एक ट्रक ने दोनों बाइक सवार को रौंद दिया है। जिससे युवक की मौत हो गयी है जबकि युवती जख्मी है। स्थानीय लोगों ने जख्मी युवती  को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। एक तरफ जहां उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम करके विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। अपनी बहन को परीक्षा दिलाने के लिए यह युवक उसे बाइक से ले जा रहा था और हादसे में अपनी जान गंवा बैठा। 


मिली जानकारी के अनुसार जमुई जिला स्थित लक्ष्मीपुर प्रखंड के जिनहरा बाजार में गुरुवार की सुबह एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार युवती घायल है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार लक्ष्मीपुर प्रखंड के घोरलाही गांव निवासी युवक पुष्कर कुमार अपनी चचेरी बहन विभा कुमारी को परीक्षा दिलाने बाइक से ले जा रहा था। 


इसी क्रम में जिनहरा बाजार में ट्रक की चपेट में उसकी बाइक आ गयी। जहां ट्रक से रौंदे जाने पर घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गयी। जबकि उसकी बहन विभा कुमारी गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। इसकी सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जाम हटवाने का प्रयास कर रही है।