ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश में गाड़ी और प्लेटफार्म के बीच फंसे बुजुर्ग, ऐसे बची उनकी जान

JAMUI: ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से एक बुजुर्ग ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच बुरी तरह फंस गया। इसी दौरान प्लेटफार्म पर मौजूद आरपीएफ के आरक्षी जितेंद्र कुमार ने तत

चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश में गाड़ी और प्लेटफार्म के बीच फंसे बुजुर्ग, ऐसे बची उनकी जान
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से एक बुजुर्ग ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच बुरी तरह फंस गया। इसी दौरान  प्लेटफार्म पर मौजूद आरपीएफ के आरक्षी जितेंद्र कुमार ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन को रुकवाया और यात्री को ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जमुई रेफर कर दिया। घटना की तस्वीर प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी। अब इसका फुटेज सामने आया है। 


घटना जमुई के झाझा रेलवे स्टेशन स्टेशन का है। इस वीडियो को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल झाझा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से एक बुजुर्ग यात्री ट्रेन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गये। वे ट्रेन और प्लेटफार्म के बीचों बीच फंस गये। इस दौरान वे बुरी तरह घायल हो गये। तभी प्लेटफार्म पर चेकिंग कर रहे आरपीएफ आरक्षी ने सबसे पहले ट्रेन को रुकवाया तब रेलयात्री को बाहर निकाला गया। जिसके बाद घायल रेलयात्री को रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। 


घायल रेलयात्री की पहचान झारखंड के जामताड़ा स्थित टीचर कॉलोनी सर्किलडीह निवासी 65 वर्षीय बिंदेश्वरी प्रसाद महतो के रूप में हुई है। इस दौरान उनकी पत्नी कुसुम देवी भी सफर कर रही थी। कुसुम देवी ने बताया कि उनके पति सेवानिवृत शिक्षक हैं और सोमवार को हावड़ा-मोकामा एक्स्प्रेस की कोच संख्या एस 3 में बर्थ संख्या 33 और 36 में सफर कर रहा थे। झाझा रेलवे स्टेशन पर गाड़ी के रुकने पर उनके पति बिस्कुट लेने के लिये नीचे उतर गये और जब गाड़ी खुली तो वे ट्रेन में चढ़ने लगे। 


इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच बुरी तरह फंस गये। इस संबंध में झाझा आरपीएफ इंस्पेक्टर निधि दिक्षित ने बताया कि हावड़ा मोकामा ट्रेन से एक यात्री झाझा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 4 पर पानी और बिस्कुट लेने के लिए उतरा था। ट्रेन खुलते ही वो दौड़कर ट्रेन में चढ़ने लगा जिस कारण उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में जाकर फस गया वहीं प्लेटफार्म पर रेल सुरक्षा बल ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत डिप्टी में मौजूद आरपीएफ आरक्षी जितेंद्र कुमार ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन को रुकवा कर यात्री को ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच से निकाला। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता