ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

शॉर्ट सर्किट से कपड़ा दुकान में लगी आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंका

JAMUI : इस वक़्त की बड़ी खबर जमुई जिले से सामने आ रही है. शहर के महाराजगंज चौक स्थित व्यवसाई बलदेव भगत के कपड़े की दुकान में अचानक आग लग गई जिसमें करीब 10 लाख रुपये से अधिक के नुकसान

शॉर्ट सर्किट से कपड़ा दुकान में लगी आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंका
First Bihar
2 मिनट

JAMUI : इस वक़्त की बड़ी खबर जमुई जिले से सामने आ रही है. शहर के महाराजगंज चौक स्थित व्यवसाई बलदेव भगत के कपड़े की दुकान में अचानक आग लग गई जिसमें करीब 10 लाख रुपये से अधिक के नुकसान होने की बात सामने आ रही है. 


बताया जाता है कि आग उस वक्त लगी जब सुबह कुछ लोग दुकान के पास से गुजर रहे थे. लोगों ने देखा कि दुकान के अंदर से धुआं निकल रहा है जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा शोर मचाया गया तो व्यवसाई द्वारा प्रतिष्ठान को खोलकर आग पर काबू करने का प्रयास किया. लेकिन आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया था कि स्थानीय लोगों के लाख प्रयास के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका.


हालांकि घटना की जानकारी के बाद दो दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगी. स्थानीय व्यवसाई ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है हालांकि घटना की जानकारी के बाद सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता