ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

Road Accident In Bihar: सड़क से 15 फीट नीचे गड्ढे में जाकर दीवार से टकराई स्कॉर्पियो, दो घायल

Road Accident In Bihar : दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो वाहन नगर परिषद क्षेत्र के कल्याणपुर के रहने वाले मुन्ना कुमार का बताया जाता है। जिस पर दो लोग सवार होकर रविवार की देर रात मलयपुर की ओर से जमुई की ओर आ रहे थे

Road Accident In Bihar :
दीवार से टकराई स्कॉर्पियो
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Road Accident In Bihar : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जा रही हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से सामने आ रहा है। जहां खैरमा पुल के समीप देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो 15 फीट नीचे गड्ढे में जाकर दीवार से टकराई है। इस घटना में दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। 


जानकारी के अनुसार, जमुई के मलयपुर मुख्य मार्ग के खैरमा पुल के समीप रविवार की देर रात 12 बजे के करीब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो  जमुई - मलयपुर मुख्य मार्ग से 15 फीट नीचे गड्ढे में जाकर दीवार और पिलर से टकरा गई। जिसमें स्कॉर्पियो पर सवार दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जिसे टाउन थाने की पुलिस की मदद से उसे पास के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।


बताया जा रहा है कि, दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो वाहन नगर परिषद क्षेत्र के कल्याणपुर के रहने वाले मुन्ना कुमार का बताया जाता है। जिस पर दो लोग सवार होकर रविवार की देर रात मलयपुर की ओर से जमुई की ओर आ रहे थे। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में लग गई है।