ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

BIHAR NEWS : रील्स बनाने के लिए दरोगा की कुर्सी पर बैठा लड़का, अब वीडियो वायरल होने के बाद बोला- गलती हो गई; SHO बोले- जांच की जा रही

JAMUI : इन दिनों सोशल मीडिया पर रिल्स बनाकर खुद को फेमस करने का एक अलग सा ट्रेंड चल पड़ा है। इसको लेकर युवक-युवतियां कानून को भी अपने हाथों में लेने से परहेज नहीं कर रही है। ऐसे में

BIHAR NEWS :  रील्स बनाने के लिए दरोगा की कुर्सी पर बैठा लड़का, अब वीडियो वायरल होने के बाद बोला- गलती हो गई; SHO बोले- जांच की जा रही
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JAMUI : इन दिनों सोशल मीडिया पर रिल्स बनाकर खुद को फेमस करने का एक अलग सा ट्रेंड चल पड़ा है। इसको लेकर युवक-युवतियां कानून को भी अपने हाथों में लेने से परहेज नहीं कर रही है। ऐसे में ताजा मामला जमुई से निकलकर सामने आया है। जहां  एक युवक ने रिल्स बनाने के चक्कर में कानून को ही अपने हाथों में ले लिया है। अब इसको लेकर चर्चा का बाजार काफी गर्म है। 


दरअसल,गिद्धौर पुलिस के द्वारा लोगों की सुरक्षा मुहैया से लेकर किए जाने वाले दावे की हकीकत सोशल मीडिया पर वायरल एक रिल्स के जरिए देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर रिल्स वायरल होने के बाद गिद्धौर थाना की पुलिस की काफी फजीयत हो रही है। लोगों में अब यह चर्चा होने लगी है कि जो पुलिस दूसरे को सुरक्षा देने की बात करती है उसकी कुर्सी खुद से खतरे में है। 


यहां खुलेआम एक मनचला युवक थाना में घुसकर थानेदार के कुर्सी पर बैठकर भोजपुरी अश्लील गानों पर रिल्स बना रहा है और सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है जिससे जमुई पुलिस और गिद्धौर थाने की पुलिस की सुरक्षा के दावे और हकीकत का फैसला साफ दिख रहा है। वही वीडियो वायरल होने के बाद जमुई एसपी चंद्रप्रकाश में जांच कर कार्रवाई की बात कही है।


इधर, इस वायरल वीडियो के बारे में बताया जाता है कि युवक की गिद्धौर बाजार का ही रहने वाला है और उसका नाम गोलू कुमार है और उसकी मां गिद्धौर के दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नर्स का काम करती है और इस परिवार पर गिद्धौर के बड़े हस्ती का हाथ है। इस वजह से युवक ने थाने में घुसकर इतनी बड़ी सुरक्षा में सेंधमारी की है। 


इधर अब देखना यह होगा कि पूरे मामले को लेकर किस तरह से जमुई पुलिस कार्रवाई करती है या फिर बड़े हस्ती के सामने लीपा पोती करके छोड़ दिया जाता है। लिहाजा ऐसे में अगर कार्रवाई नहीं होती है तो और भी युवाओं में पुलिस के प्रति गलत मैसेज जरूर जाएगा। जबकि, पुलिस खुद इस तरह के वीडियो पोस्ट करने कि मनाही को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करती है।