ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया बड़ा संकेत: सम्राट चौधरी की ओर इशारा करते हुए बोले.. इनके पास हम जाते हैं हाथ उठा दीजिए

जमुई के लछुआड़ में सीएम नीतीश कुमार ने 600 करोड़ से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। जनसभा में सम्राट चौधरी को लेकर उनके इशारे से सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

बिहार न्यूज
नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड अंतर्गत लछुआड़ में बुधवार को आयोजित समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास योजनाओं की झड़ी लगाते हुए राजनीतिक गलियारों में हलचल भी तेज कर दी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 602 करोड़ रुपये की 181 योजनाओं का उद्घाटन तथा 312 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित विशाल जनसभा में भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी, जिसमें महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।


जनसभा के अंत में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने राजनीतिक चर्चाओं को और हवा दे दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखकर उनका समर्थन जताया। इस संकेत को कई राजनीतिक विश्लेषक भविष्य के नेतृत्व परिवर्तन से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि इसको लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन यह घटनाक्रम सियासी दृष्टिकोण से काफी अहम माना जा रहा है।


अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने राज्य में हुए विकास कार्यों को विस्तार से गिनाया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से पहले बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति कमजोर थी, लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। आज लोग देर रात तक सुरक्षित महसूस करते हैं और अपराध पर काफी हद तक नियंत्रण पाया गया है।


स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि राज्य में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 6 से बढ़ाकर 21 कर दी गई है, जिससे चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार हुआ है। इसके अलावा ऊर्जा क्षेत्र में 50 लाख घरों में सोलर सिस्टम लगाने की योजना पर काम किया जा रहा है। रोजगार के मोर्चे पर सरकार ने 1 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य तय किया है।


मुख्यमंत्री ने गरीब परिवारों के उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर भी जोर दिया और कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने भी सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया। लछुआड़ की इस जनसभा ने जहां विकास योजनाओं को गति दी, वहीं मुख्यमंत्री के एक इशारे ने बिहार की सियासत में नए समीकरणों की चर्चा भी तेज कर दी है। आने वाले समय में इस संकेत का क्या राजनीतिक अर्थ निकलता है, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता