ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से युवक की मौत, गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

JAMUI : जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत नजारी पंचायत में थाना परिसर के बगल में अवस्थित श्री श्री 108 दुर्गा पूजा समिति के द्वारा हर साल की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा

मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से युवक की मौत, गांव में पसरा मातमी सन्नाटा
First Bihar
2 मिनट

JAMUI : जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत नजारी पंचायत में थाना परिसर के बगल में अवस्थित  श्री श्री 108 दुर्गा पूजा समिति के द्वारा हर साल की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा समिति ने सरकार के गाइडलाइन अनुसार लक्ष्मीपुर में कोविड-19 के मानकों को शत प्रतिशत लागू करते हुए बड़ी सादगी के साथ पूजा अर्चना की. वहीं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष शमशेर कुमार,कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सत्यार्थी एवं अन्य संबंधित सदस्यों ने मिलकर सोमवार 26 अक्टूबर  को दिन के  माँ दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन लक्ष्मीपुर के तालाब में किया गया.


प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक युवक गहरे पानी में चले जाने से डूब गया. किसी ने हल्ला किया कि कोई व्यक्ति पानी में डूब गया है और लोगों के द्वारा बांस बल्ला के सहारे उसे पानी से निकाला गया,लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और उसकी मौत हो गई थी.


मृतक की पहचान 36 वर्षीय अशोक कुमार साह पिता स्व0 कृष्णा साह नजारी लक्ष्मीपुर के रूप में हुई है. मृतक के परिजनों को जब सूचना मिली तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. जहां लोगों में खुशी का माहौल था वहां गम का माहौल हो गया. देखते ही देखते पूरा गांव गमगीन हो गया. लोगों में अफरा तफरी मच गई. मौके पर लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद ने पहुंच कर निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया गया.

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता