ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

'जब समियाना में 6 राऊंड चली ...', गणेश पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा का आयोजन, दो युवक का पिस्टल लहराते वीडियो वायरल

बिहार में हर्ष फायरिंग का दौर लगातार जारी है। हालांकि, इसके रोकथाम को लेकर पुलिस प्रसाशन भी लगातार नेक पहल कर रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आ रहा है। जहां जमुई में गणेश

 'जब समियाना में 6 राऊंड चली ...',  गणेश पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा का आयोजन, दो युवक का पिस्टल लहराते वीडियो वायरल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

बिहार में हर्ष फायरिंग का दौर लगातार जारी है। हालांकि, इसके रोकथाम को लेकर पुलिस प्रसाशन भी लगातार नेक पहल कर रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आ रहा है। जहां जमुई में गणेश पूजा के दौरान  समियाना में सिक्सर्स के 6 राउंड गोली। इसके साथ ही भोजपुरी गाने पर दो युवक का पिस्टल लहराते वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। 


जानकारी के अनुसार, जमुई में बीते 11 तारीख को गणेश पूजा के दौरान जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के नवकाडीह गांव में भोजपुरी अश्लील गानों पर जमकर हथियार लहराया गया। जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के नवकाडीह गांव में गणेश पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। जिस में भोजपुरी अश्लील गानों पर जमकर बार बालाओं का ठुमका लगाया गया है। जिसमें कुछ युवकों के द्वारा हथियार का प्रदर्शन भी किया गया। 


बताया जा रहा है कि भोजपुरी गाना पर समियाना में दो युवक का पिस्टल के साथ वीडियो आया सामने आया है। यहां तमंचे पर डिस्को रात भर चलता रहा और पुलिस प्रशासन चैन की नींद सोती रही। सूत्रों की माने तो दो राउंड गोली भी फायरिंग की गई। जिससे कि एक युवक की जान बाल बाल बच गई। लेकिन, हथियार का प्रदर्शन और भोजपुरी अश्लील गानों पर हो रहे इस डांस प्रोग्राम को लेकर पुलिस प्रसाशन का कोई एक्शन नहीं दिखा। 


उधर, जब इस बात की सुचना थाने को दी गई और जब वीडियो वायरल हुआ तो लक्ष्मीपुर पुलिस भी हरकत में आ गई है। आर्केस्ट्रा करने वाले और प्रोग्राम में शामिल होकर तमंचे पर डिस्को करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। वही वायरल वीडियो मामले में लक्ष्मीपुर थाना के थाना प्रभारी आलोक कुमार का कहना है कि वायरल वीडियो मुझे भी प्राप्त हुई है हम लोगों के द्वारा छानबीन की जा रही है बहुत जल्द मामले का खुलासा कर लिया जाएगा और इस तरह की घटना में शामिल जो भी लोग होंगे उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। 


बता दें कि, जिले में इस तरह के कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर कई बार वायरल हुआ। जिसको लेकर जमुई पुलिस के द्वारा कार्रवाई भी की गई है लेकिन यू कहा जाए तो सोशल मीडिया के जमाने में युवा वर्ग हथियार के शौकीन होते जा रहे हैं। जो की भविष्य के लिए खतरा साबित हो सकता है। वहीं अब देखना यह होगा कि पूरे मामले को लेकर नए पुलिस अधीक्षक के द्वारा ऐसे कारनामा करने वाले के खिलाफ क्या कुछ कार्रवाई की जाती है। बहरहाल ऐसे वीडियो वायरल जमुई पुलिस के लिए दोनों युवक की गिरफ्तारी कर हथियार को बरामद करना एक चुनौती जरूर साबित होगी।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता