Bihar Viral Video: जमुई जिले से प्रेमी-प्रेमिका के साथ छेड़खानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो लखीसराय-जमुई बॉर्डर इलाके का बताया जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि देर शाम स्कूटी से घूमने निकले प्रेमी-प्रेमिका को कुछ युवकों ने रास्ते में रोक लिया और उनके साथ छेड़खानी की.
वायरल वीडियो में कुछ युवक युवती के साथ अभद्र व्यवहार करते और उसे छूते हुए नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है.
बताया जा रहा है कि प्रेमी-प्रेमिका देर शाम स्कूटी से घूमने निकले थे. इसी दौरान कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया. आरोप है कि युवकों ने दोनों के साथ छेड़खानी की. घटना के बाद बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने लगा.
वायरल वीडियो को लेकर पुलिस ने भी संज्ञान लिया है. हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और इसमें नजर आ रहे लोगों की पहचान भी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना वास्तव में कहां और किन परिस्थितियों में हुई.
साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में आया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना लखीसराय और जमुई के बॉर्डर इलाके की बताई जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति और इसमें शामिल लोगों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी.
जमुई से धीरज कुमार सिंह की रिपोर्ट





