ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

बिहार : खाना नहीं मिलने पर मंडप से भागा दूल्हा, पुलिस पकड़कर लाई फिर हुई शादी

JAMUI : बिहार के जमुई जिले में एक शादी के दौरान अजीबो गरीब घटना घटी. दूल्हा अचानक मंडल छोड़कर चला गया और शादी नहीं करने की बात कहने लगा. दूल्हे के शादी से इनकार करने के बाद तनाव की

बिहार : खाना नहीं मिलने पर मंडप से भागा दूल्हा, पुलिस पकड़कर लाई फिर हुई शादी
First Bihar
3 मिनट

JAMUI : बिहार के जमुई जिले में एक शादी के दौरान अजीबो गरीब घटना घटी. दूल्हा अचानक मंडल छोड़कर चला गया और शादी नहीं करने की बात कहने लगा. दूल्हे के शादी से इनकार करने के बाद तनाव की स्थिति बन गई और मामला थाना तक पहुंच गया. थाने में दूल्हा-दुल्हन पक्ष के लोग एक दूसरे पर आरोप लगाते नजर आये. काफी देर बाद पुलिस की मौजूदगी में मामले का निपटारा हो सका. 


दरअसल, लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरा पंचायत के दिघरा मंडल टोला गांव में शादी करने आया दूल्हा नाराज होकर मंडप छोड़ भाग गया. बताया जाता है कि दिघरा मंडल टोला निवासी पप्पू मंडल की 20 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी की शादी 9 मई को मुंगेर जिला अंतर्गत सफियाबाद थाना क्षेत्र के डकरा खुचिया गांव निवासी महेश मंडल के पुत्र नीतीश कुमार के साथ होना तय किया गया था. विधि-विधान के साथ दुल्हन के घर दूल्हे राजा बारात लेकर पहुंचे. 


इस बीच दूल्हे राजा बारातियों को समय पर भोजन नहीं मिलने से नाराज हो गए. दूल्हे की नाराजगी इस बात से थी कि जब वह बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा तो लड़की वालों ने उसका सही तरीके से स्वागत नहीं किया. पहले तो वर पक्ष के लोगों ने वहीं हंगामा किया और वधू पक्ष के लोगों को काफी भला-बुरा कहा. फिर शादी नहीं करना की बात कहकर वे मंडप छोड़ चल दिए.  


दूल्हा के चले जाने के तुरंत बाद स्थानीय थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित को घटना की जानकारी दी गई. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने दूल्हे की खोज शुरू कर दी. कुछ देर बाद मटिया बाजार से पुलिस ने दूल्हे को ढूंढ निकाला. पुलिस दूल्‍हा को थाना लेकर पहुंची. दोनों पक्ष के स्वजनों को सूचना देकर थाना बुलवाया गया जहां बड़ी मशक्क्त के बाद समझा-बुझाकर दूल्हे को शादी के लिए तैयार किया गया. बाद में दुल्हन के घर पर शादी की सभी रस्में पूरी हुई. साथ में दोनों पक्ष के बीच बौंड बनवाया गया. दूल्हे पक्ष के स्‍वजनों को सख्त हिदायत दी गई  कि लड़की को किसी भी तरह से प्रताड़ित करने पर उसपर कठोर कार्रवाई होगी.