ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

कपलिंग टूटने से अलग हुए कोयला लदे मालगाड़ी के 3 डिब्बे, जमुई रेलवे स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

JAMUI: जमुई रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब कपलिंग टूटने की वजह से कोयला लदे मालगाड़ी के 4 डिब्बे अलग हो गये। क्यूल-झाझा मुख्य रेलखंड के जमुई रेलवे स्टेशन के एक नं

कपलिंग टूटने से अलग हुए कोयला लदे मालगाड़ी के 3 डिब्बे, जमुई रेलवे स्टेशन पर मची अफरा-तफरी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब कपलिंग टूटने की वजह से कोयला लदे मालगाड़ी के 4 डिब्बे अलग हो गये। क्यूल-झाझा मुख्य रेलखंड के जमुई रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म के पास चलती मालगाड़ी के तीन डिब्बे दो हिस्सों में बंट गए। 


बताया जाता है कि  मालगाड़ी का कपलिंग खुल जाने के कारण दो डिब्बे अलग हुए थे। जिसके कारण कुछ दूर तक मालगाड़ी आगे चली गए। घटना जमुई रेलवे स्टेशन के पास सुबह 7.48 मिनट की है। वही 8.02 मिनट पर डब्बे को जोड़कर ट्रेन को आगे बढ़ाया गया। गनीमत रही कि ट्रेन इस दौरान डीरेल नहीं हुई वरना बड़ा हादसा हो सकता था। झाझा की ओर से आ रही एक मालगाड़ी जिस पर कोयला लदा हुआ था। 


जिसके पीछे के तीन डिब्बे गाड़ी से अलग हो गए। इंजन से जुड़े डिब्बे आगे की ओर रवाना हो गए। ट्रेन की रफ्तार अधिक नहीं होने के कारण तीन डिब्बे जमुई स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर थोड़ी दूरी पर जाकर रुक गए। इस दौरान प्लेटफार्म पर ट्रेन पकड़ने के लिए आए यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस मामले में जमुई स्टेशन के अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। 


वही प्रत्यक्षदर्शी कुली जयराम रावत ने बताया की कोयला लदा मालगाड़ी झाझा की ओर से आ रही थी। जो लुप लाइन होते हुए आगे स्टेशन की ओर जा रहा था तभी  मालगाड़ी का कपलिंग खुल जाने के कारण तीन डिब्बे अगल हो गए। इसकी सूचना तुरंत मालगाड़ी के ड्राइवर को दी गई और गाड़ी को रुकवा कर मालगाड़ी को बैक किया गया। वहीं 10 मिनट में दोनों अलग हुए डब्बे के कपलिंग को जोड़कर मालगाड़ी को आगे बढ़ाया गया। इस दौरान कोई नुकसान नहीं हुआ ना ही किसी ट्रेन की प्रभावित होने की सूचना है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता